महाराष्ट्र / अंतरजातीय शादी से नाराज परिजनों ने युवक-युवती को जिंदा जलाया, लड़की की मौत - News Summed Up

महाराष्ट्र / अंतरजातीय शादी से नाराज परिजनों ने युवक-युवती को जिंदा जलाया, लड़की की मौत


Dainik Bhaskar May 07, 2019, 11:18 AM ISTलड़की का पति 40% झुलसा, जिंदगी और मौत से जूझ रहायुवती दो माह की गर्भवती थी, छह महीने पहले शादी हुई थीअहमदनगर. अंतरजातीय शादी से नाराज लड़की के परिजनों ने यहां एक युवती और उसके पति को जिंदा जला लिया। रविवार को पुणे के अस्पताल में युवती की मौत हो गई। जबकि उसका पति 40% तक झुलस गया। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।सोमवार को अहमदनगर पुलिस ने बताया कि यह एक ऑनर किलिंग का मामला है। मामले की जांच करने वाले पारनेर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक विजयकुमार बोत्रे ने बताया कि 23 वर्षीय मंगेश चंद्रकांत राणासिंह और उसकी पत्नी रुक्मणी भारतीय (23) ने करीब 6 महीने पहले अहमदनगर के निगहोज गांव में शादी की थी। दोनों अलग-अलग जाति के होने से परिजनों में नाराजगी थी।युवती के परिजनों ने कमरे में बंदकर आग लगा दीयुवती रुक्मणी दो महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने बताया- 28 अप्रैल को वह परिवार से मिलने निगहोज गांव आई थी। एक मई को मंगेश उसे अपने गांव ले जाने के लिए आया। युवती पिता रामा भारतीय, चाचा सुरेंद्र कुमार और मामा घनश्याम रानेज ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया और आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दोनों को बचाया और पुलिस को सूचित किया। इस बीच सभी आरोपी भाग निकले।दो चाचा गिरफ्तार, पिता फरारपुलिस ने घटना के आरोपी रुक्मणी के दो चाचा सुरेंद्र और घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतका का पिता राम भारतीय फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 05:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */