महापंचायत में प्रियंका गांधी के जाने पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- किसान संगठनों को सोचना चाहिए... - News Summed Up

महापंचायत में प्रियंका गांधी के जाने पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- किसान संगठनों को सोचना चाहिए...


वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बजट से पहले की पूजा, बोले- लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा बजटRead Also: आज सहारनपुर में किसानों को महापंचायत में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, कहा- 'उनके दिल की बात सुनने, समझने...'बकौल अनुराग ठाकुर, कल लोकसभा में कांग्रेस के सांसद ने सदन में कहा कि कृषि कानून में मंडिया बंद हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद के इस उल्लेख पर मैंने उनसे उस क्लॉज के बारे में पूछा तो कांग्रेस सांसद के पास कोई जवाब नहीं था. बीजेपी सांसद ने बताया कि इसके बाद एक और कांग्रेसी सांसद ने MSP को लेकर सवाल उठाए, जिसके जवाब में मैंने सदन में कहा कि MSP पहले भी थी, अभी भी है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि कुछ दल जिस तरह से किसानों को सच्चाई बताने के बजाय उन्हें भ्रमित कर रहे है उससे साफ हो गया है कि वह चाहते हैं कि किसानों की आय न बढ़े जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश है कि अगले तीन सालों में किसानों की आय को बढ़ाया जा सके. उन्होंने कहा दोहराया कि सरकार किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है.


Source: NDTV February 10, 2021 08:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */