World Pulses Day 2021: क्या रात में खानी चाहिए दाल? जानें क्‍या कहता है आयुर्वेद का नियम - News Summed Up

World Pulses Day 2021: क्या रात में खानी चाहिए दाल? जानें क्‍या कहता है आयुर्वेद का नियम


आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर डॉ. विशाखा महिन्द्रू स्पष्ट करती हैं, 'आयुर्वेद तीन स्तंभों पर टिका है- वात्त, पित्त और कफ । कुछ दाल बहुत हैवी होती हैं, कुछ मॉडरेट और कुछ हल्की। कई बार रात को दाल का सेवन शरीर के सिस्टम को बिगाड़ देता है। लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि किसी व्यक्ति में कौन सा दोष मुख्य है। उसी अनुसार हम निर्णय लेते हैं कि उनके लिए किस समय क्या खाना सुरक्षित है।'रात में खाएं कौन-सी दाल'सामान्य तौर पर, दिन के समय दाल खाना सही है क्योंकि रात में हमें हल्का और आसानी से पचने वाले भोजन का सेवन करना चाहिए। उदाहरण के लिए, मूंग दाल हल्की होती है और आसानी से पच जाती है। रात में इसका सेवन ठीक है। बल्कि मूंग दाल पाचन प्रक्रिया को संतुलित करती है, यदि आप रात को दाल खा रहे हैं तो सोने से कम से कम दो- तीन घंटे पहले खा लीजिए। दाल प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है लेकिन इसे पचने में थोड़ा समय लगता है।जवानी में नहीं आने देगी बुढ़ापा, रखेगी दिल का भी ख्‍याल; जानें मसूर दाल के ये 6 बड़े फायदेआप मजे से रात को गर्म दाल का सेवन कर सकते हैं, बस ध्यान यह रखिये कि आप अपने डिनर और नींद के बीच दो- तीन घंटे का अंतराल जरूर रखें। यदि आप रात को दाल खाना चाहते हैं तो इसके लिए मूंग दाल सबसे बढ़िया विकल्प है।अंग्रेजी में इस स्टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Source: Navbharat Times February 10, 2021 07:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */