महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब - News Summed Up

महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन में रसोई गैस (LPG) के दामों में इजाफा हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 1 अप्रैल 2019 से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में पिछले माह के मुकाबले 25 पैसे तक बढ़ गए हैं और नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 5 रुपये तक बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं किस-किस शहर में एलपीजी गैस के सिलेंडर कितने महंगे हुए हैं।क्या हैं नए दाम? देश की राजधानी दिल्ली में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 495.86 रुपये हो गई है जो कि पहले 495.61 रुपये थी।वहीं नॉन सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 706.50 रुपये हो गई है जो कि पहले 701.50 रुपये थी।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, कोलकत्ता में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 पैसे बढ़कर 499 रुपये प्रति सिलेंडर और नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 5 रुपये बढ़कर 732.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। मुंबई में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 पैसे बढ़कर 493.57 रुपये प्रति सिलेंडर और नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 5 रुपये बढ़कर 678.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।इसी तरह चेन्नई में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 पैसे बढ़कर 483.74 रुपये प्रति सिलेंडर और नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 5 रुपये बढ़कर 722 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इंटरनेशनल क्रूड ऑयल और रुपये-डॉलर के विदेशी विनियम दरों के आधार पर एलपीजी गैस की कीमतों की मासिक आधार पर समीक्षा की जाती है। एलपीजी गैस सिलेंडर ग्राहकों के अकाउंट में सब्सिडी हर महीने क्रेडिट कर दी जाती है।Posted By: Sajan Chauhan


Source: Dainik Jagran April 01, 2019 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */