कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को केरल की वायनाड सीट से पर्चा भरने पहुंच सकते हैं. चांडी ने बताया कि बुधवार रात राहुल के कोझिकोड पहुंचने और फिर अगले दिन वायनाड की यात्रा करने की उम्मीद है. चांडी ने कहा कि राहुल की उम्मीदवारी के कारण दक्षिण भारत में पूरा चुनावी परिदृश्य काफी बदल गया है. फिलहाल उसने वायनाड से सीट राहुल गांधी के खिलाफ भारत धर्म जन सेना के उम्मीदवार तुषार तुषार वेल्लापल्ली को समर्थन देने का फैसला किया है और पार्टी के कार्यकर्ता अब तुषार के लिए वोट मांगेंगे अमित शाह ने ट्वीट कर कहा,' हम गर्व के साथ घोषणा करते हैं कि भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष श्री तुषार वेल्लापल्ली एनडीए के वायनाड सीट से प्रत्याशी होंगे'. आपको बता दें कि तुषार इझावा समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन श्री नारायण धर्म परिपल्लना योगम के महासचिव के बेटे हैं.
Source: NDTV April 01, 2019 10:52 UTC