धारा 370 को लेकर पायल रोहतगी और गौहर खान आमने-सामने, एक के बाद एक किए Tweet - News Summed Up

धारा 370 को लेकर पायल रोहतगी और गौहर खान आमने-सामने, एक के बाद एक किए Tweet


मुंबईl फिल्म अभिनेत्री गौहर खान और फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी के बीच धारा 370 को लेकर बहस छिड़ी हुई हैl जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दियाlपायल रोहतगी ने कश्मीर में रह रहे पंडितों के साथ कश्मीरी मुसलमानों द्वारा किए गए बर्ताव का सहारा लेते हुए एक के बाद एक कई ट्विट करके गौहर खान को सुनाने की कोशिश की। इसके जवाब में गौहर खान ने भी कई ट्विट किए। हालांकि एक शब्द के कारण वह फंस गईंl जिसमें पायल रोहतगी को जवाब देने के चक्कर में उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दे बैठीl इसके बाद पायल रोहतगी ने इसका संज्ञान लिया और उसे रिपोर्ट करवाने लगीl जिसके बाद खतरा बढ़ता देख गौहर खान ने उनके सभी ट्विट डिलीट कर दिएl हालांकि तब तक पायल रोहतगी ने उन सभी ट्वीट की फोटो खींचकर उन्हें वायरल कर दिया थाlपायल रोहतगी ने गौहर खान को मैदान छोड़कर भागते देख उनके पीछे पड़ी रही और उनके प्रशंसकों ने भी इस बात का संज्ञान लिया और वह भी गौहर खान को ट्रोल करने लगेlपायल तो गौहर खान के बिग बॉस 7 के घर में भूतपूर्व बॉयफ्रेंड रहे कुशाल टंडन को भी इस विवाद में ले आई थी और उनके धर्म परिवर्तन करवाने वाली बात को एक बार फिर मीडिया के सामने ले आई थी। जिसके चलते गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच ब्रेकअप हो गया थाl एक इंटरव्यू में कुशाल टंडन ने इस बात को स्वीकार किया था कि उनका ब्रेकअप गौहर खान से धर्म परिवर्तन करने को लेकर भी हुआ हैl इस बात की जानकारी पायल रोहतगी उनके एक वीडियो के माध्यम से भी दे रही हैlPosted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran April 01, 2019 10:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */