मरा हुआ समझकर दादी को ले गए थे मुर्दाघर, अगले दिन वो तो जिंदा निकली! - News Summed Up

मरा हुआ समझकर दादी को ले गए थे मुर्दाघर, अगले दिन वो तो जिंदा निकली!


मरने के बाद क्या कोई वापस आता है, मरने के बाद इंसान कहां जाता है, आखिर हम इस दुनिया में मरने के लिए ही आए हैं? कभी-कभी ऐसे सवाल उठ जाते हैं। तो इंसान कई बातें सोचता है। लेकिन रूस में ऐसा हुआ है कि हैरत हो जाए आपको। यहां एक 81 वर्षीय दादी कथिततौर पर मरकर फिर से वापस लौट आई हैं।सर्जरी हुई थीMiss Zinaida Konokova की 14 अगस्त के दिन सर्जरी हुई थी। वो Gorshechensky Central District दाखिल थी। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 1.10 मिनट पर उन्हें मुर्दाघर ले जाया गया। सात घंटे बाद सुबह 8 बजे जो हुआ उससे वहां काम कर रही महिला कर्मचारी डर गई।नीचे गिर गईं थी वोमहिला ने देखा कि Miss Konokova नीचे गिरी पड़ी हैं। वो भागने की कोशिश कर रही थीं। वहीं पास से एंबुलेंस ड्राइवर गुजर रहा था। उसने आवाज सुनी तो वो अंदर आ गया। महिला कर्मचारी ने उससे कहा, ‘ग्रेंड मां, नीचे गिर गई हैं, शांत रहो।’ इसके बाद शख्स ने देखा कि उनकी बॉडी पूरी तरह से कंबल से कवर थी और वो मदद मांग रही थी। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया।आखिर ये कैसे हुआ? Tatiana Kulikova उनकी भतीजी हैं। उन्हें जैसे ये पता चला कि वो जिंदा हैं तो वो बेहद खुश हुई। लेकिन उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर्स से ये भी पूछा कि आखिर इतनी बड़ी गलती हुई तो हुई कैसे। Tatiana बताती हैं, ‘पहले उन्होंने मुझे नहीं पहचाना, फिर उन्हें याद आया कि उनकी सर्जरी हुई थी। पर वो अपने घुटने में हुई पुरानी दिक्कत के बारे में भी बात कर रही थी।’क्या बोले डॉक्टर्स? Roman Kondratenko इस अस्पताल के चीफ डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि गलती हर किसी से हो सकती है हालांकि Anaesthetist का क्या होगा ये अभी भी सवाल है। उन्होंने ये भी बताया कि कई बार बायोलॉजिक्ल डेथ भी गलत साबित हो सकती है।


Source: Navbharat Times August 20, 2020 05:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */