ममता बनर्जी का एक और हमला: बीजेपी बाबू, आप 'जय श्री राम' तो बोलते हैं, मगर अब तक एक भी राम मंदिर बनाया? - News Summed Up

ममता बनर्जी का एक और हमला: बीजेपी बाबू, आप 'जय श्री राम' तो बोलते हैं, मगर अब तक एक भी राम मंदिर बनाया?


लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच खूब सियासी हमला देखने को मिल रहे हैं. सोमवार को विष्णुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी बाबू, आप कहते हैं कि जय श्री राम, मगर क्या आपने अब तक एक भी राम मंदिर बनाया? चुनाव के समय में रामचंद्र आपकी पार्टी के एजेंट बन जाते हैं, आप कहते हैं कि राम चंद्र मेरे पार्टी के चुनावी एजेंट हैं. हर व्यक्ति को 'जय श्री राम' बोलने के लिए बाध्य करने की कोशिश कर रही है बीजेपी: ममता बनर्जीतृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि ‘जय श्री राम' भाजपा का नारा है और वह हर व्यक्ति को यह नारा लगाने के लिए बाध्य करने की कोशिश कर रही है. पश्चिम बंगाल की संस्कृति कभी ऐसी नहीं रही है जो भगवा पार्टी बनाना चाह रही है.


Source: NDTV May 07, 2019 01:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */