Dainik Bhaskar May 07, 2019, 07:21 AM ISTसंडे टाइम्स की रिच लिस्ट में 1989 से 1994 तक अव्वल रही थीं महारानीनियम बदलने से नुकसान, क्राउन एस्टेट, रॉयल आर्ट कलेक्शन की आमदनी अब महारानी की संपत्ति में शुमार नहीं होतीलंदन. संपत्ति अर्जित करने के मामले में सुपर रॉक बैंड क्वीन ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को पीछे छोड़ दिया है। संडे टाइम्स की रिच लिस्ट में इस बार बैंड क्वीन की संपत्ति 44.5 करोड़ पाउंड (लगभग 4 हजार 46 करोड़ रुपये) आंकी गई है जबकि महारानी की कुल संपत्ति 37 करोड़ पाउंड (तकरीबन 3 हजार 365 करोड़ रुपये) है। हालांकि, महारानी को इस बार नियमों के बदलने से नुकसान हुआ। संडे टाइम्स ने क्राउन एस्टेट और रॉयल आर्ट कलेक्शन की आमदनी को महारानी के खाते में जोड़ने से इनकार कर दिया। वैसे इस लिस्ट में 1989 से 1994 तक लगातार पांच साल महारानी अव्वल रही थीं।बोहेमियन रेपसॉडी की सफलता ने बदली किस्मत
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 01:52 UTC