मप्र / मासूम की हत्या के आरोपी महिला को जेल भेजा, उसका नाबालिग बेटा बाल सुधार गृह में रहेगा - News Summed Up

मप्र / मासूम की हत्या के आरोपी महिला को जेल भेजा, उसका नाबालिग बेटा बाल सुधार गृह में रहेगा


मासूम वरुण की हत्या का मामला विधानसभा में गूंजा, विपक्ष के हंगामे पर स्थगित करनी पड़ी कार्रवाई31 जुलाई तक जेल में रहेगी आरोपी महिला, मजिस्ट्रेट ने आरोपी से पूछा वकील किया है या दिलाएंDainik Bhaskar Jul 17, 2019, 06:58 PM ISTभोपाल. भोपाल में बैरागढ़ चीचली गांव से अगवा कर 4 साल के मासूम वरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को भोपाल कोर्ट में पेश किया है। यहां से पुलिस ने आरोपी महिला को 31 जुलाई तक के लिए जेल और उसके नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया है।कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने आरोपी महिला से पूछा कि तुम्हारी पैरवी के लिए कोई वकील है। इस पर महिला ने कोई जवाब नहीं दिया, इस पर मजिस्ट्रेट नमिता द्विवेदी ने उससे फिर पूछा तुमने वकील किया है या सरकारी वकील करा दें। इस पर आरोपी महिला सुनीता सोलंकी ने कहा, आप ही वकील करा दीजिए।इससे पहले बुधवार को 4 साल के मासूम वरुण की हत्या का मुद्दा विधानसभा में भी गूंजा। इस मुद्दे के आधार पर विपक्ष ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था का हवाला देकर कमलनाथ सरकार से इस्तीफा मांगा। हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।शिवराज ने मांगा गृहमंत्री का इस्तीफाबुधवार को जैसे ही विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू हुआ तो शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। विपक्षी नेताओं ने एक सुर में कहा कि, प्रदेश में कानून का राज नहीं रहा। मासूम बच्चों की हत्याएं हो रही हैं। उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।ऐसे में इस मुद्दे पर प्रश्नकाल रोककर तत्काल चर्चा कराई जाए। बिगड़ती कानून व्यवस्था से गुस्साए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के गृहमंत्री के इस्तीफ़े की मांग की है। शिवराज ने आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मामले की जांच तेजी और दोषियों को सजा दिलाने से कराने का आश्वासन दिया था।मासूम की हत्या करने वाली महिला नहीं राक्षसनी हैमहिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि मासूम वरुण की हत्या करने वाली महिला नहीं हो सकती है, वो राक्षसनी है। वहीं दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए सजा दिलाने का आश्वासन दिया। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार साल के मासूम की हत्या और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में धरना दिया।ये था मामलाकोलार रोड के चीचली गांव से रविवार शाम घर के बाहर से रहस्यमय ढंग से लापता हुए पौने चार साल के वरुण का शव पुलिस ने मंगलवार की दोपहर अधजली हालत में बरामद किया था। पुलिस को उसका शव उसके घर के सामने खाली पड़े एक मकान में मिला है। पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप में सुनीता सोलंकी नाम की महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। सुनीता से पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक महीने पहले उसके घर चोरी हुई थी। चोरी का शक बच्चे के पिता पर था। उसी का बदला लेने के लिए उसने वरुण के खाने में जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2019 13:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */