मुरादाबाद जेल से 24 कैदियों को पेशी पर चंदौसी लाया गया था, लौटते वक्त वारदात हुईसंभल जिले के बनियाठेर इलाके का मामला, जिले की नाकेबंदी की गईDainik Bhaskar Jul 17, 2019, 09:21 PM ISTसंभल. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार को बदमाशों ने कैदियों से भरी पुलिस वैन पर हमला कर दिया। हमलावर दो सिपाहियों की हत्या कर वैन में सवार तीन कैदियों को छुड़ा ले गए। घटना के बाद जिले की नाकेबंदी की गई।दरअसल, मुरादाबाद जेल से 24 कैदियों को पेशी पर चंदौसी लाया गया था। इसके बाद कैदियों को वैन से मुरादाबाद वापस ले जाया जा रहा था। तभी शाम करीब साढ़े पांच बजे बनियाठेर इलाके में धन्नूमल तिराहे के पास घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने वैन पर हमला कर दिया।बदमाशों के द्वारा की गई फायरिंग में दो सिपाही बृजपाल और हरेंद्र को गोली लगी। बदमाश दोनों सिपाहियों की राइफल लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायल सिपाहियों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बदमाश किन कैदियों को ले गए, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।मुजफ्फरनगर में दरोगा की हत्या कर छुड़ा ले गए थे बदमाशमुजफ्फरनगर जिले में बीती दो जुलाई को बदमाशों ने मिर्जापुर से पेशी पर लाए गए कुख्यात अपराधी रोहित सांडू को बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर छुड़ा लिया था। इस दौरान गोली लगने से दरोगा दुर्ग विजय सिंह की मौत हुई थी जबकि एक सिपाही घायल हुआ था। हालांकि, 14 दिन बाद सोमवार रात पुलिस ने रोहित सांडू और उसके एक साथी को मुठभेड़ में मार गिराया था।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2019 13:12 UTC