मध्य प्रदेश देश का दूसरा राज्य जहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 50 पहुंचा, प्रदेश में सबसे ज्यादा इंदौर में 35 मौतें हुईं - Dainik Bhaskar - News Summed Up

मध्य प्रदेश देश का दूसरा राज्य जहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 50 पहुंचा, प्रदेश में सबसे ज्यादा इंदौर में 35 मौतें हुईं - Dainik Bhaskar


लॉकडाउन और कर्फ्यू ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है, लेकिन इंदौर के लोगों ने इसमें भी मनोरंजन का रास्ता खोज लिया। सांघी कॉलोनी के पास शुभलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स के रहवासी अपनी छतों पर तम्बोला खेलते हैं। इसके लिए लोग 50 रुपए में टिकट खरीदते हैं। लोगों को वाॅट्सएप पर टिकट मिलते हैं और वहीं इमेज को एडिट कर नंबर क्राॅस करते हैं। संचालन लाउडस्पीकर से होता है और जीतने वालों को इनामी राशि भी पेटीएम से दी जाती है।लॉकडाउन और कर्फ्यू ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है, लेकिन इंदौर के लोगों ने इसमें भी मनोरंजन का रास्ता खोज लिया। सांघी कॉलोनी के पास शुभलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स के रहवासी अपनी छतों पर तम्बोला खेलते हैं। इसके लिए लोग 50 रुपए में टिकट खरीदते हैं। लोगों को वाॅट्सएप पर टिकट मिलते हैं और वहीं इमेज को एडिट कर नंबर क्राॅस करते हैं। संचालन लाउडस्पीकर से होता है और जीतने वालों को इनामी राशि भी पेटीएम से दी जाती है।मध्य प्रदेश में इंदौर के अलावा उज्जैन 6, भोपाल 4, खरगोन 3, देवास और छिंदवाड़ा में 1-1 की जान गईदेश में महाराष्ट्र में अब तक 160 लोगों ने जान गंवाई, अकेले मुंबई में संक्रमण से 100 लोगों की मौत हुईदैनिक भास्कर Apr 14, 2020, 05:16 PM ISTइंदौर. प्रदेश में कोरोना से 50 संक्रमिताें की मौत हो चुकी है। इंदौर में 35 की जान गई। मध्य प्रदेश देश में दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां कोरोना से अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 160 लोग दम तोड़ चुके हैं। अकेले मुंबई में अब तक 100 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। मध्य प्रदेश में अब तक 731 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या जहां 411 हो गई है। भोपाल में अब तक 164 लोग संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में इंदौर के बाद सबसे ज्यादा मौतें उज्जैन में हुई हैं। यहां अब तक 27 लोग संक्रमित पाए गए, जिनमें से 6 अपनी जान गंवा चुके हैं।कोरोना के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में 49 नए मामले सामने आए। इसके पहले सोमवार रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक 56 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एमवायएच की दो नर्स, स्वास्थ्य विभाग का एक डॉक्टर, आईडीए अफसर और डीआईजी ऑफिस में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। एक ही दिन में पॉजिटिव मरीजों का यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा तीन लोगों की मौत भी हुई है। सिद्धार्थ नगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति और मॉडल विलेज कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय महिला की रविवार को मौत हो गई थी। जबकि सोमवार को दौलतगंज निवासी 60 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। दोनों महिलाओं का इलाज अरबिंदो अस्पताल में चल रहा था।एमवायएच की दो नर्स भी संक्रमण की चपेट मेंउधर, एमवायएच के स्त्री रोग विभाग में पदस्थ दो नर्सों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बवाल मच गया है। इसकी वजह यह है कि इनमें से एक नर्स ने बाकायदा सुबह अस्पताल में ड्यूटी भी की। एक गर्भवती के सीजर के दौरान भी नर्स ऑपरेशन थिएटर में मौजूद थी। पिछले हफ्ते ही उनका सैंपल जांच के लिए भेजा था। दोनों नर्सों को एमआर टीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है। नियमानुसार सैंपल देने के बाद स्टॉफ को क्वारेंटाइन रहना चाहिए था। फिर इंचार्ज ने ड्यूटी क्यों लगाई। पूरे ममाले में डीन डॉ. ज्योति बिंदल का कहना है कि नसिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाने का जिम्मा अधीक्षक कार्यालय का होता है। मैट्रन और अधीक्षक से इस बारे जानकारी ली जाएगी कि नर्स को जॉइन क्यों करवाया गया। 9 दिन से बीमार आईडीए के जनसंपर्क अधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उनके संपर्क में आए सीईओ सहित 9 अधिकारी होम क्वारेंटाइन हो गए हैं। सोमवार को ही डीआईजी ऑफिस के रीडर शाखा में पदस्थ हेड कांस्टेबल की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।प्रदेश में मौत का आंकड़ा 50 पहुंचाइंदौर 35 उज्जैन 06 भोपाल 04 खरगोन 03 देवास 01 छिंदवाड़ा 01प्रदेश में अब तक 731 पॉजिटिव मरीजइंदौर 411 भोपाल 164 उज्जैन 27 खरगोन 17 मुरैना 14 बड़वानी 16 होशंगाबाद 15 विदिशा 13 जबलपुर 11 देवास 07 ग्वालियर 06 खंडवा 05 छिंदवाड़ा 04 रायसेन 04 श्योपुर 03 सतना 02 शिवपुरी 02 धार 02 मंदसौर 02 बैतूल 01 शाजापुर 01 सागर 01 रतलाम 01प्रदेश में अब तक स्वस्थ्य हुए मरीज


Source: Dainik Bhaskar April 14, 2020 06:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */