नई Toyota Harrier से उठा पर्दा, जानें इसकी खूबियां - News Summed Up

नई Toyota Harrier से उठा पर्दा, जानें इसकी खूबियां


नई दिल्ली।Toyota ने न्यू-जेनरेशन Harrier एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। इसे इंटरनैशनल मार्केट्स में इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। Toyota Harrier को पहली बार 1990 के दशक के आखिर में जापान में लॉन्च किया गया था। 2020 Toyota Harrier इस एसयूवी का फोर्थ-जेनरेशन मॉडल है।ज्यादा स्पोर्टी पुराने मॉडल के मुकाबले नई टोयोटा हैरियर की डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी है। नई एसयूवी की प्रोफाइल कूप कार जैसी है। लंबा बोनट इसके स्लीक प्रोफाइल को और बढ़ाता है।​फ्रंट और रियर लुक नई टोयोटा हैरियर के फ्रंट में बड़ा सेंट्रल एयरडैम दिया गया है, जिसके ऊपर और नीचे क्रोम बैंड हैं। एसयूवी में स्लीक एलईडी हेडलाइट और स्लीक ग्रिल दी गई है। पीछे की तरफ एक लाइट-बार के साथ नए स्लिम एलईडी-टेललैम्प्स और टेलगेट के ऊपर स्पॉइलर है।​इंटीरियर न्यू-जेनरेशन टोयोटा हैरियर का कैबिन काफी प्रीमियम है। एसयूवी में नए डैशबोर्ड के साथ लेदर का काफी यूज किया गया है। इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एयर-कॉन सिस्टम और टचस्क्रीन के लिए टच-सेंसिटिव कंट्रोल नीचे हैं और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन को इनके दिया नीचे गया है। एसयूवी में बड़ी एमआईडी के साथ ट्विन-डायल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।


Source: Navbharat Times April 14, 2020 06:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */