Hindi NewsLocalBiharPolice Arrested Three Accused In Murder Case In Madhubani; Bihar Crime Latest Newsमधुबनी में 3 अभियुक्त गिरफ्तार: फरार चल रहे तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिछले कई दिनों से पुलिस को थी तलाशमधुबनी 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस की गिरफ्त में आरोपी।मधुबनी जिले की बासोपट्टी पुलिस ने एक मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान भैयापट्टी निवासी उपेंद्र मंडल,आरती कुमारी उर्फ काजल कुमारी,बिंदा देवी के रूप में किया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से इनकी तलाश थी। विधिवत रूप से गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है।गला दबाकर हत्याबासोपट्टी थाना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासा के बाद एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कई अभियुक्त को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार भैयापट्टी गांव में करीब पांच महीने पूर्व 26 वर्षीय विकास मंडल की संदिग्ध मौत का मामला आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर किये जाने का खुलासा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस इंस्पेक्टर के समीक्षा के बाद भादवि की धारा 302, 120 बी के तहत अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पहले सुसाइड का था मामलापुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फिर से इस घटना की गहराई से जांच पड़ताल शुरु किया। 15 मार्च 2021 को भागीरथपट्टी गांव निवासी 26 वर्षीय विकास मंडल ससुराल भैयापट्टी गांव गए थे। जंहा संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मृतक के पत्नी ने इस संबंध में पुलिस को लिखित आवेदन देकर घर बरेरी मे गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। उस आधार पर पुलिस ने थाना में यूडी केस दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा होने के बाद यह आत्महत्या का मामला हत्या में परिवर्तित हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने कारवाई किया है।
Source: Dainik Bhaskar August 11, 2021 02:15 UTC