नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: पिछले तीन दिन के दौरान पर्चा विवाद और डुप्लीकेड व्यक्ति से चुनाव प्रचार करवाने में घिरे पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट (East Delhi Lok Sabha Seat) से उम्मीदवार गौतम गंभीर ने शनिवार को मंदिर में पहुंचकर पहले तो पूजा अर्चना की फिर गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे और सेवा की। इस बाबत एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गौतम गंभीर गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे श्रद्धालुओं को पानी पिलाते दिखाई दे रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे और सेवा की। इससे पहले गंभीर शनिवार सुबह पूर्वी दिल्ली के यमुना बाजार के मरघट वाले हनुमान मंदिर भी पहुंचे और पूजा अर्चना की।यहां पर बता दें कि दिल्ली की सातों सीटों (नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट भाजपा उम्मीदवार को यहां पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंद सिंह लवली टक्कर दे रहे हैं।दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: JP Yadav
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 07:29 UTC