हनोई दौरे पर उपराष्ट्रपति नायडू, जयपुर फुट कैंप को बताया शानदार पहल - News Summed Up

हनोई दौरे पर उपराष्ट्रपति नायडू, जयपुर फुट कैंप को बताया शानदार पहल


नई दिल्ली, एएनआइ। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू चार दिनों के वियतनाम दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने हनोई में वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति हो ची मिन्ह को पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने हनोई में भारत के दूतावास में आयोजित जयपुर फुट आर्टिफिशियल लिम्ब फिटमेंट कैंप में कहा कि जयपुर फुट एक शानदार पहल है, जो दिव्यांग लोगों को स्वतंत्रता और गतिशीलता की भावना और जीवन को पूरी तरह से जीने की क्षमता प्रदान करता है।उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि भारत वियतनाम के साथ विविध क्षेत्रों में सहयोगात्मक संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने जो उल्लेखनीय प्रगति की है उसमें कृषि विकास एक अहम कारक रहा है।इसके अलावा उन्होंने भारत और वियतनाम के बीच संबंधों को सभ्यतागत और ऐतिहासिक बताते हुए कहा था कि, 'हमारी साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। 2000 वर्ष पहले भारतीय भिक्षु और व्यापारी अपने साथ भगवान बुद्ध के शांति और करुणा का संदेश वियतनाम लेकर आए थे।'नायडू ने अपने चार दिन की यात्रा पर कहा कि हो ची मिन्ह और महात्मा गांधी से लेकर नेताओं ने पीढ़ी दर पीढ़ी इस विश्वास एवं सद्भावना को विकसित किया है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Nitesh


Source: Dainik Jagran May 11, 2019 07:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */