Hindi NewsLocalRajasthanJaisalmerElections For 5 Wards Of Village Service Cooperative Society Lathi Concludedमतगणना आज: ग्राम सेवा सहकारी समिति लाठी के 5 वार्डों के चुनाव संपन्नजैसलमेर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंककस्बे में शुक्रवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति के सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालय परिसर में बनाए मतदान केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले मतदान में पांच वार्डों के सदस्यों ने मतदान किया। इस दौरान ऋणी वार्ड संख्या 1, 3, 4 व 10 नंबर तथा अऋणी वार्ड 12 के सदस्यों ने मतदान किया। ऋणी वार्डों में प्रत्येक वार्ड में 31 सदस्य व अऋणी वार्ड में 934 सदस्य थे। जिसमें वार्ड नंबर 1 में 31, वार्ड नंबर 3 में 31, वार्ड नंबर 4 में 30 व वार्ड संख्या 10 में 29 तथा अऋणी वार्ड में 643 वोट पड़े। मतदान के बाद उम्मीदवारों का भाग्य मतदान पेटी में बंद हो गया। मतदान के बाद मत पेटी को सील कर को ऑपरेटिव बैंक के लॉकर में रखवा दिया गया। बुधवार को सुबह 10 बजे वोटों की गिनती शुरु की जाएगी। वहीं अगले दिन अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। कस्बे में शुक्रवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति के सदस्यों के चुनाव का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों के चुनावों को लेकर मतदान डालने शुरू होने से पहले ही सुबह 8 बजे से लाठी थानाधिकारी अशोक कुमार विश्नोई के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक किशनसिंह भाटी, रामनारायण विश्नोई, पदमसिंह भाटी सहित पुलिस जवान के साथ जाब्ता शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सहकारी समिति में तैनात रहा। लाठी थानाधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति के सदस्यों के चुनाव में पुलिस के अधिकारियों के साथ जवान की तैनाती की गई। इस दौरान समिति के मेन गेट के अलावा समिति के चारों तरफ पुलिस बल तैनात रहा।
Source: Dainik Bhaskar September 23, 2022 22:55 UTC