मकर राशिफल, 6 मई 2019: आज क्या अच्छा हो सकता है आपके साथ और किन मामलों में संभलकर रहना होगा - Dainik Bhaskar - News Summed Up

मकर राशिफल, 6 मई 2019: आज क्या अच्छा हो सकता है आपके साथ और किन मामलों में संभलकर रहना होगा - Dainik Bhaskar


6 मई 2019, मकर राशिफल | Aaj ka Makar rashifal: मकर राशि होने से आज आप अपने कामकाज निपटाने के लिए सोचे और परखे हुए तरीके अपना सकते हैं। नए तरीकों पर आप कम भरोसा करेंगे। आज के ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी बता रही है कि कुछ अधूरे काम आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके जीवन में क्या अच्छा हो सकता है, किन मामलों में संभलकर रहने की जरुरत है, सेहत और लव लाइफ के मामले में कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानिए दैनिक भास्कर के इस पेज परआज क्या अच्छा हो सकता है मकर राशि वालों के वालों के साथ आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता ज्यादा रहेगी। नई उम्मीदें बन सकती हैं, जिनसे आपको फायदा होगा। नए रिश्तों की शुरुआत होने के योग हैं। आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। आप उनके लिए चौकन्ने रहें। मौजमस्ती और मनोरंजन के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आप किसी तरह का कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसकी मंजूरी मिल सकती है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में सफल हो जाएंगे। योजनाएं आपको सफलता दिलाएंगी।आज किन मामलों में मकर राशि वालों को संभलकर रहना होगा दुश्मनों से सावधान रहें। किसी को अपने से कम समझने की गलती न करें। साझेदारी में होने वाले किसी काम का ज्यादा बोझ आपके सिर पर पड़ सकता है। कुछ समस्याएं हो सकती हैं। पैसों का हिसाब गड़बड़ हो सकता है। जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी।जानिए मकर राशि वाले क्या करें और क्या नहीं दूध पानी पिएं।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 19:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */