आजीविका: आज आपकी विद्या और ज्ञान की वृदि होगी। कार्यक्षेत्र में सभी आपकी सहृदयता की तारीफ करेंगे। आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। रोजगार की तलाश में हैं तो आज का दिन अच्छा है आपके लिए। प्रयासों में सफलता मिल सकती है। इंटरव्यू पर जाने से पहले माता-पिता आशीर्वाद लेकर जाएं।पारिवारिक जीवनः ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। पति के साथ किसी यात्रा पर भी जाने का योग है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। हो सकता है कि किसी नौकरी की तलाश पूरी हो जाए।आर्थिक स्थितिः आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी। लेकिन कुछ अनावश्यक खर्चे भी करने पड़ेंगे।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।सुझाव: खानपान पर संयम बरतें।
Source: Navbharat Times January 24, 2020 21:56 UTC