Dainik Bhaskar May 05, 2019, 07:54 PM ISTदिग्विजय का प्रचार करने आए अग्निवेश ने कहा- मोदी देश के अब तक के सबसे झूठे पीएमभाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बताया भयंकर किस्म की अपराधीभोपाल. कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार करने भोपाल आए स्वामी अग्निवेश ने बुर्के को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि बुर्के में महिलाएं जंतु जैसी नजर आती हैं। इन्हें देखकर डर लगने लगता है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनियां में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए।वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'अब तक देश में सबसे ज्यादा झूठा प्रधानमंत्री हम देख रहे हैं। वे लगातार झूठे नारे और झूठे वादे करके चुनाव के मैदान में उतरे। भोपाल प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर उन्होंने कहा कि वह भंयकर किस्म की अपराधी हैं। उन पर आतंकवाद के मामले चल रहे हैं।अग्निवेश ने कहा कि जब तक वे जेल में थी तब तक बहुत बीमार रहीं। चुनाव मैदान में आते ही उनकी व्हीलचेयर गायब हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया, इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति में कुछ ओर नहीं हो सकता।साध्वी प्रज्ञा के श्राप देने वाले बयान पर स्वामी अग्निवेश ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा में श्राप देकर मारने की शक्ति थी तो मसूद अजहर को श्राप देतीं तो वह भस्म हो जाता। उम्मीदवारी घोषित होते ही उन्होंने पहला बयान हमारे देश के महान शहीद हेमंत करकरे के बारे में दिया जो आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए। उन्होंने कहा- अगर हम कट्टरवादी होकर हिंसक हो जाते हैं तो हम मानवता के दुश्मन बन जाते हैं।
Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 09:33 UTC