आईपीएल / पंजाब 6 विकेट से जीता, चेन्नई 6 साल बाद ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच हारा - News Summed Up

आईपीएल / पंजाब 6 विकेट से जीता, चेन्नई 6 साल बाद ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच हारा


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 07:58 PM ISTचेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए, डुप्लेसिस ने 96 और रैना ने 53 रन की पारी खेलीपंजाब ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बना लिए, उसके लिए राहुल ने 71 रन बनाएराहुल ने इस सीजन का तीसरा सबसे तेज (19 गेंद) अर्धशतक लगायामोहाली. आईपीएल के 55वें मैच में रविवार को आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई की टीम 2013 के बाद पहली बार ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच हारी है। तब उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 24 रन से हराया था। इस जीत के साथ ही पंजाब के 14 मैच में 12 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई के 14 मैच में 18 अंक हैं।पंजाब ने टॉस के बाद मैच भी जीताइस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए। पंजाब ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाकर सीजन का आखिरी मैच अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए लोकेश राहुल 36 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए। इस पारी में उन्होंने 19 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। यह इस सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।KL Rahul is adjudged the Man of the Match for his outstanding innings of 71 off 36 deliveries 😎😎 pic.twitter.com/357RPCfopZ — IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2019राहुल-गेल ने शतकीय साझेदारी कीराहुल के अलावा क्रिस गेल 28 गेंद पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मयंक अग्रवाल ने 7 रन बनाए। इन तीनों को हरभजन सिंह ने आउट किया। हालांकि, उन्होंने चार ओवर में 57 रन दिए। राहुल ने क्रिस गेल के साथ पहले विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। इस दौरान अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह के 9 गेंद पर 37 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और चार छक्के लगाए।निकोलस पूरन 22 गेंद पर 36 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए।इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजखिलाड़ी टीम गेंद किसके खिलाफ जगह हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस 17 कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स 18 मुंबई इंडियंस मुंबई लोकेश राहुल किंग्स इलेवन पंजाब 19 चेन्नई सुपरकिंग्स मोहाली आंद्रे रसेल कोलकाता नाइटराइडर्स 21 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोलकाता कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस 22 किंग्स इलेवन पंजाब मुंबईWATCH: When Ump & Gayle did a chest pumpFull video here 📹📹https://t.co/1rFUlUyosH #KXIPvCSK pic.twitter.com/xGCPiiazPk — IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2019डुप्लेसिस आईपीएल में पहला शतक लगाने से चूकेइससे पहले चेन्नई के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 96 और सुरेश रैना ने 53 रन की पारी खेली। डुप्लेसिस आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने से चूक गए। उन्हें सैम करन ने बोल्ड कर दिया। करन ने मैच में तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए।डुप्लेसिस-रैना ने शतकीय साझेदारी कीडुप्लेसिस ने सीजन का दूसरा और कुल 11वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने रैना के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। डुप्लेसिस ने 55 गेंद की पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। रैना को करन ने शमी के हाथों कैच कराया। शेन वॉटसन 7 रन बनाकर करन की गेंद पर बोल्ड हो गए। अंबाती रायडू (1) और केदार जाधव (0) को शमी ने आउट किया। महेंद्र सिंह धोनी 10 और ड्वेन ब्रावो 1 रन बनाकर नाबाद रहे।पंजाब ने 14 मैच में 31 बदलाव किएइससे पहले पंजाब ने अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए अर्शदीप सिंह की जगह हरप्रीत बरार को टीम में शामिल किया। पंजाब ने 14वें मैच में 31वां बदलाव किया। वह लगातार दो मैच में एक ही अंतिम एकादश के साथ नहीं खेला। वहीं, चेन्नई ने अंतिम एकादश में एक भी बदलाव नहीं किया।दोनों टीमें इस प्रकार हैं:चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मंदीप सिंह, सैम करन, हरप्रीत बरार, एंड्रयू टॉय, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 09:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */