भोपाल / जिस ट्रक के पीछे 'चौहान' लिखा होता था, उसे कोई नहीं रोकता था, भाजपा के 15 साल के शासन में माफिया राज पनपा: पीसी शर्मा - News Summed Up

भोपाल / जिस ट्रक के पीछे 'चौहान' लिखा होता था, उसे कोई नहीं रोकता था, भाजपा के 15 साल के शासन में माफिया राज पनपा: पीसी शर्मा


जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर लगाए आरोपराजगढ़ और माफिया कार्रवाई के विरोध में आज प्रदेश के सभी जिलों में हल्लाबोल प्रदर्शन करेगी भाजपाDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 05:50 PM ISTभोपाल. प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा की 15 साल की सरकार में प्रदेश में माफियाराज पनपा है। शिवराज सिंह पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि जिस ट्रक के पीछे 'चौहान' लिखा होता था, उसे कोई नहीं रोकता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफियाराज को खत्म करने का काम कमलनाथ सरकार कर रही है। शर्मा भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। सरकार की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को भाजपा द्वारा आज प्रदेश भर में होने वाले हल्लाबोल प्रदर्शन के विरोध में देखा जा रहा है।मंत्री शर्मा ने कहा- पिछले 15 सालों में प्रदेश में माफिया राज आया था, जिसे खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कदम उठाए। पिछले 15 साल में भू माफिया, वसूली-फिरौती, मिलावट, ब्लैकमेल, रेत, माइनिंग, ट्रांसपोर्ट, सहकारिता माफिया पनपे। जीतू सोनी जैसे माफिया, जिन्होंने पत्रकारिता को भी शर्मसार किया। ऐसे माफिया पर कमलनाथ सरकार कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में अलग-अलग 1053 मामलों में माफिया पर कार्रवाई की गई है। हमने इसकी शुरुआत शुद्ध के लिए युद्ध अभियान से की थी।हमने रेत का ठेका 1300 करोड़ में दियाशर्मा ने कहा- एक उदाहरण देता हूं, भाजपा सरकार में प्रदेश में रेत से 243 करोड़ का राजस्व आता था, आज इतना राजस्व केवल होशंगाबाद से आता है। हमारी सरकार में रेत का जो ठेका अभी दिया गया है, उससे 1300 करोड़ का राजस्व आया है। इतना फर्क है। रेत खनन के लिए जा रहे जिस ट्रक के पीछे 'चौहान' लिखा होता था, उसे जाने दिया जाता था। 15 साल की भाजपा सरकार में ऐसे ही माफिया राज पनपा।कार्रवाई आगे भी जारी रहेगीशर्मा ने बताया कि अब तक की कार्यवाही में राज्य में 615 भू-माफियाओं, 694 शराब माफियाओं, 150 मिलावट माफियाओं, 65 सहकारी माफियाओं, 149 वसूली माफियाओं और ट्रांसपोर्ट माफियाओं के 1053 वाहनों पर कार्रवाई की गयी। उन्होंने दृढ़ता के साथ दोहराया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।भाजपा का हल्लाबोल प्रदर्शन आजइधर, आज भाजपा का प्रदेश में हल्ला बोल है। सभी ज़िला मुख्यालयों पर पार्टी नेता कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। भाजपा का ये प्रदर्शन राजगढ़ के कलेक्टर थप्पड़ कांड और प्रदेश में माफिया के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में है। हर ज़िला मुख्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता हल्ला बोल का नेतृत्व करेंगे। राजगढ़ में नागरिकता कानून (सीसीए) के समर्थन में भाजपा की रैली के दौरान अफसर और कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है।भोपाल में शिवराज व सांसद प्रज्ञा करेंगे हल्लाबोलभोपाल में भाजपा का हल्ला बोल प्रदर्शन दोपहर 3 बजे होगा। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद प्रज्ञा ठाकुर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। ग्वालियर में सुबह 11.30 बजे नवीन कलेक्ट्रेट का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर यहां विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। भाजपा का आरोप है कि मिलावट और माफिया के खिलाफ अभियान के बहाने कमलनाथ सरकार चुन चुनकर भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।किस जिले कौन बड़ा नेता होगाहल्ला बोल प्रदर्शन में मुरैना में जय सिंह कुशवाहा, गुना में उमाशंकर गुप्ता, सागर में गौरीशंकर बिसेन, टीकमगढ़ में लाल सिंह आर्य, छतरपुर में विष्णु दत्त शर्मा, दमोह में जयंत मलैया, रीवा में भूपेंद्र सिंह, सतना में राजेंद्र शुक्ला, सीधी में रीति पाठक, अनूपपुर में ओम प्रकाश धुर्वे, जबलपुर में नरोत्तम मिश्रा, बालाघाट में ढाल सिंह बिसेन, होशंगाबाद में अरविंद भदौरिया, रायसेन में विश्वास सारंग, राजगढ़ में रामेश्वर शर्मा, इंदौर में राकेश सिंह, खंडवा में नंदकुमार सिंह चौहान, झाबुआ में सुदर्शन गुप्ता और रतलाम में जीएस डामोर को हल्ला बोल के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 06:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */