भोजपुर में अग्निपीड़िता को जल्द मिलेगा इंसाफ - News Summed Up

भोजपुर में अग्निपीड़िता को जल्द मिलेगा इंसाफ


बिहिया अंचल अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुर के मोतीरामपुर गांव की रहने वाली अग्नि पीड़िता राम दुलारी देवी को जल्द इंसाफ मिलेगा।आरा। बिहिया अंचल अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुर के मोतीरामपुर गांव की रहने वाली अग्नि पीड़िता राम दुलारी देवी को जल्द इंसाफ मिलेगा। जागरण में रविवार को दूरी 12 किलोमीटर, पहुंचने में लग गया छह माह 23 दिन शीर्षक से प्रकाशित खबर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और अपर समाहर्ता कुमार मंगलम ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी को अविलंब अग्नि पीड़ित राम दुलारी देवी की संचिका को स्वीकृति प्रदान करते हुए भुगतान कराने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर अपर समाहर्ता ने अंचलाधिकारी बिहिया को दूरभाष पर अग्नि पीड़िता को भुगतान करने का कड़ा निर्देश दिया। हालांकि सोमवार तक अग्नि पीड़िता को सहायता राशि का भुगतान नहीं हो सका है।बता दें कि बिहिया से जगदीशपुर की दूरी मात्र 12 किलोमीटर तय करने में अंचलाधिकारी बिहिया के कार्यालय से अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर के कार्यालय तक अग्नि पीड़िता की सहायता राशि की स्वीकृति की फाइल को पहुंचने में छह माह 23 दिन लग गया। उस फाइल के पहुंचने के तीन माह बाद भी स्वीकृति नहीं मिली। अग्नि पीड़िता ने मिलने वाली अनुदान राशि लगभग सात हजार रुपए से ज्यादा गांव से अंचल कार्यालय जाने में राशि खर्च कर दी है। फिर भी हिम्मत नहीं हारी और अनुदान राशि के लिए प्रत्येक सप्ताह अंचल कार्यालय जाती है। बता दें कि अंचलाधिकारी बिहिया ने पत्रांक 516 दिनांक 18 फरवरी 2020 के द्वारा अनुदान स्वीकृति के लिए जगदीशपुर अनुमंडलाधिकारी को संचिका भेजी थी, जो 29 सितंबर 2020 को अनुमंडल कार्यालय द्वारा रिसीव किया गया है।---अप्रैल में घर में लगी थी आग और सब कुछ जलकर हो गया था खाकआरा: चैती फसल का अनाज और भूसा को खलिहान से उठाकर पीड़िता रामदुलारी देवी अपने पति सज्जन यादव तथा बच्चों के साथ मिलकर झोपड़ीनुमा घर में रखी थी। उसी घर में रहने का चौकी, खाट, बिछावन समेत खाने-पीने की जरूरत के सामान और वस्त्र थे। अचानक घर में उठी चिगारी में सब कुछ जलकर खाक हो गया था।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran December 28, 2020 17:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */