भोजपुरी फिल्म काशी विश्वनाथ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, आते ही सोशल मीडिया पर मचाई धूम - News Summed Up

भोजपुरी फिल्म काशी विश्वनाथ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, आते ही सोशल मीडिया पर मचाई धूम


भोजपुरी फिल्‍म (Bhojpuri Cinema) 'काशी विश्वनाथ' (Kashi Vishwanath) का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, रिलीज होने के कुछ ही घंटों में ट्रेलर 1 मीलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गंगोत्री स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म काशी विश्वनाथ के निर्देशक सुब्बाराव गोसंगी और निर्माता सर्वेश्वर रेड्डी हैं. जहां तक ट्रेलर की बात की जाए तो आपको बता दें कि ट्रेलर में भोजपुरी एक्टर रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं. फिल्म के निर्देशक सुब्बाराव गोसांगी का कहना है अभी तो शुरुआत है आगे आगे देखो होता है क्या ? सुब्बाराव ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और कहा हमारी फिल्म भोजपुरी में बहुत अच्छा नाम करेगी.


Source: NDTV May 04, 2019 13:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */