दिल्ली / रोड शो के दौरान युवक ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा, आप ने कहा- ये दिल्ली के जनादेश पर हमला - News Summed Up

दिल्ली / रोड शो के दौरान युवक ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा, आप ने कहा- ये दिल्ली के जनादेश पर हमला


Dainik Bhaskar May 04, 2019, 09:52 PM ISTमोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे केजरीवाल, इसी दौरान उनकी गाड़ी पर चढ़कर युवक ने थप्पड़ मारामनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया- क्या मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। वे दिल्ली के मोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया।पुलिस ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि युवक की पहचान सुरेश के तौर पर हुई है। वह कैलाश पार्क में स्पेयर पार्ट का काम करता है।क्या मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं? ये केजरीवाल ही तुम्हारा काल है. — Manish Sisodia (@msisodia) May 4, 2019आप ने इसे दिल्ली और उसके जनादेश पर हमला बतायाIts not an attack on @ArvindKejriwal. #BJPScaredOfKejriwal — AAP (@AamAadmiParty) May 4, 2019आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर मोेदी सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने लिखा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे असुरक्षित है। बार-बार हमला और फिर पुलिस का रोना क्या साज़िश है इसके पीछे?


Source: Dainik Bhaskar May 04, 2019 13:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */