खास बातें भीमा कोरेगांव मामले पर शरद पवार ने मोदी सरकार पर हमला बोला है पवार ने कहा कि केंद्र सरकार का भांडा फूट जाएगा केंद्र ने मामले की जांच एनआईए को सौंपी हैराकांपा (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने भंडाफोड़ होने के डर से भीमा-कोरेगांव हिंसा (Bhima-Koregaon Violence) मामले की जांच को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा है. उन्होंने ने कहा, '' मेरे ख्याल से सरकार को डर है कि उसका भांडा फूट जाएगा. पवार ने एल्गार परिषद मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुणे पुलिस की कार्रवाई की जांच कराने के लिए पिछले महीने सेवानिवृत न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की थी. NIA को सौंपी गई भीमा-कोरेगांव हिंसा की जांच, महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने केंद्र सरकार के फैसले की निंदा की, कहा...पुणे पुलिस के मुताबिक, 31 दिसंबर 2017 में पुणे में एल्गार परिषद का सम्मेलन हुआ था. केंद्र ने शुक्रवार को इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी.
Source: NDTV January 25, 2020 15:33 UTC