दसवें और 11वें नंबर के बल्लेबाज मार्क वुड (नाबाद 35) और स्टुअर्ट ब्राड (43) के बीच 82 रन की साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे और सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन (SA vs ENG 4th Test) शनिवार को यहां पहली पारी में 400 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. चाय के विश्राम के लिए खेल रोके जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए. इंग्लैंड ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 192 रन से की और शुक्रवार के नाबाद बल्लेबाज कप्तान जो रूट और ओली पोप पांचवें विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ले गए. डेन पेटरसन (86 रन पर दो विकेट) ने ब्राड को आउट कर इंग्लैंड की पहली पारी को खत्म किया. इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है.
Source: NDTV January 25, 2020 15:22 UTC