भास्कर रिसर्च: सिक्किम की महिलाएं इंटरनेट चलाने में देश में अव्वल, बिहार और आंध्र प्रदेश इस मामले में सबसे पीछे - News Summed Up

भास्कर रिसर्च: सिक्किम की महिलाएं इंटरनेट चलाने में देश में अव्वल, बिहार और आंध्र प्रदेश इस मामले में सबसे पीछे


Hindi NewsNationalSikkim's Women Topped The Country In Running The Internet, Bihar Is BehindAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभास्कर रिसर्च: सिक्किम की महिलाएं इंटरनेट चलाने में देश में अव्वल, बिहार और आंध्र प्रदेश इस मामले में सबसे पीछेनई दिल्ली 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकनेशनल हेल्थ एंड फैमिली सर्वे में पहली बार पूछा गया कि क्या आपने कभी इंटरनेट चलाया है? सिक्किम की महिलाएं इस मामले में अव्वल रहीं।टेक स्टेट आंध्र में 79% महिलाओं ने कभी नेट नहीं चलायाफोन रखने वाली महिलाओं की संख्या 22 राज्यों में बढ़ीइंटरनेट चलाने में सिक्किम की महिलाएं और गोवा के पुरुष देश में अव्वल हैं। वहीं, इंटरनेट का कभी इस्तेमाल नहीं करने वालों में बिहार की महिलाएं और मेघालय के पुरुष पीछे हैं। बिहार की 10 में से 8 महिलाओं ने कभी इंटरनेट नहीं चलाया। यही स्थिति टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर आंध्र प्रदेश की भी है।गुजरात, कर्नाटक से ज्यादा इंटरनेट चला रहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की महिलाएंगुजरात, कर्नाटक की तुलना में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की ज्यादा महिलाएं इंटरनेट चला रही हैं। गुजरात की 69% महिलाओं ने इंटरनेट नहीं चलाया है।चौंकाने वाली बात है कि इंटरनेट चलाने में लद्दाख की महिलाओं की स्थिति गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र, बंगाल समेत 17 राज्यों से बेहतर है।खुद का मोबाइल फोन रखने वाली महिलाओं की संख्या 14% बढ़ी2015-16 में किए सर्वे में पहली बार यह सवाल पूछा गया था कि क्या आपके पास खुद का मोबाइल फोन है? करीब 67% महिलाओं ने हां कहा था। अब यह 81% हो गया है। इनकी सबसे ज्यादा संख्या गोवा में है, जबकि सबसे ज्यादा 22% इजाफा जम्मू-कश्मीर में हुआ।गोवा में 10 में से 9 महिलाओं के पास खुद का मोबाइल फोन, देश में सबसे ज्यादा


Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */