Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपधार्मिक कार्यक्रम: भगवान मल्लिनाथ का जन्म व तप कल्याणक, भगवान नेमिनाथ का केवल्यज्ञान कल्याणक महोत्सव मनायागंगापुर सिटी 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकजिनेंद्र देव का अभिषेक करते जिनेंद्र भक्त।सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ का जन्म व तप कल्याणक एवं 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ का केवल्यज्ञान कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान धर्म आराधना पूर्वक आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में धार्मिकजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ शहर स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अग्रवालान नसिया मंदिर में एड. आशीष छाबड़ा एवं एड. गुंजन जैन श्रीमाल के सानिध्य में जिनेंद्र भक्तों द्वारा मंत्रोचारों के बीच जिनेंद्र देव के किए गए अभिषेक एवं विश्व की सुख-समृद्धि की कामनार्थ की गई शांतिधारा के साथ हुआ।मांगलिक कार्यक्रम को भक्ति पूर्वक आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं ने देव-शास्त्र-गुरु की पूजन के साथ विशेष रूप से भगवान मल्लिनाथ एवं नमिनाथ की समर्पण भाव से की गई पूजन के दौरान अष्टद्रव्य चढ़ाकर तीर्थंकरों का गुणगान किया और कल्याणकों के प्रति श्रद्धा-भक्ति प्रकट की। पूजन के दौरान एड. कीर्ति जैन एवं कांता छाबड़ा द्वारा भक्ति की रसधार बहाकर पूजार्थियों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की श्रृंखला में अहिंसा सर्किल आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में पं.
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 00:45 UTC