Hindi NewsLocalBiharSushil Kumar Modi Will Be Member Of Upper House; Bihar News Update Sushil Kumar Modi To Go To Rajya Sabha, Minister At Center… Almost CertainAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभास्कर एक्सक्लूसिव: सुशील मोदी का उपमुख्यमंत्री बनना तय नहीं, भाजपा राज्यसभा भेजकर केंद्र में मंत्री बना सकती हैपटना 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकनीतीश कुमार की पसंद के खिलाफ भाजपा आज बड़ा फैसला लेने जा रही है। सुशील कुमार मोदी का उपमुख्यमंत्री बनना तय नहीं है। भाजपा उन्हें दिवंगत रामविलास पासवान की जगह राज्यसभा भेजकर केंद्र में मंत्री बनाने जा रही है। यह करीब-करीब तय हो गया है। आज शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है।भाजपा ने अभी तक नहीं लगाई है मुहरशनिवार को ही सुशील मोदी दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिलकर लौटे हैं और रविवार को राजनाथ सिंह भाजपा की बैठक में भी इसी चर्चा के लिए आने वाले थे, लेकिन इस बीच नई खबर सामने आ गई। इस पर अभी भाजपा ने मुहर नहीं लगाई है, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों से यह जानकारी सामने आई है। हालांकि नीतीश कुमार इस बात पर अड़े हुए हैं कि सुशील मोदी ही बिहार के उपमुख्यमंत्री बनें। अगर नीतीश कुमार की यह बात मान ली जाती है तो भाजपा अपना विधानसभाध्यक्ष देगी।पार्टी विधायकों में भी एक राय नहींसूत्रों के मुताबिक बिहार भाजपा के कई दिग्गज भी सुशील मोदी को फिर से डिप्टी सीएम के तौर पर नहीं देखना चाहते हैं। सुशील के खिलाफ पार्टी के कई विधायक भी हैं। केंद्रीय टीम पर दबाव बनाया जा रहा है कि सुशील मोदी को फिर से डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाए। पार्टी के अंदर सुशील मोदी के खिलाफ बनते माहौल की भनक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र के कई वरिष्ठ नेताओं को लग गई है।
Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 07:30 UTC