भास्कर : इंस्टा पर रिंग दिखा कर दिशा के साथ रिश्ते को अनाउंस करने का इशारा किया - News Summed Up

भास्कर : इंस्टा पर रिंग दिखा कर दिशा के साथ रिश्ते को अनाउंस करने का इशारा किया


सिटी रिपोर्टरजयपुर अाए टाइगर श्राॅफ ने रिंग के साथ इंस्टाग्राम पर पाेस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि वह एक ब्रांड की एडवरटाइजिंग की रिंग थी। इसका काेई दूसरा मतलब नहीं निकालना चाहिए। यह बात उन्हाेंने दिशा पाटनी के साथ रिलेशन को छिपाते हुए बाेली। दोनों ने वेलेंटाइन डे पर रिंग के साथ पोस्ट डाली थी और उसके बाद से ही अटकलें शुरू हुई। वे अपने नाम काे लेकर अनछुए पहलुओं काे उजागर करते हुए बाेले कि बचपन में लोगों को काटने के लिए दौड़ता था और बहुत तेज भागता था, शायद इसलिए मेरा नाम टाइगर पड़ गया। कभी काॅलेज नहीं गया लेकिन किरदार स्टूडेंट का निभा रहा हूं। वे बुधवार को एक्ट्रेस अनन्या पांडे और तारा सुथारिया के साथ जयपुर के जीटी सेंट्रल और डब्ल्यूटीपी गए थे।उन्होंने आमिर खान को धूम मूवी के लिए ट्रेनिंग देने की बातों को गलतफहमी बताया। आमिर सर ने मुझे इनवाइट किया था, क्योंकि उनको ट्रेनिंग देने फॉरेन से ट्रेनर आया था। क्योंकि मैं भी वर्कआउट में इंटरेस्ट रखता हूं तो उन्होंने पापा से कॉन्टेक्ट किया और मुझे बुलाया। हमने साथ वर्कआउट किया, लेकिन उन्हें कुछ सिखाया नहीं। हालांकि फिटनेस को लेकर गंभीर हूं, क्योंकि हर किरदार के लिए फिट होना जरूरी है। रोल के हिसाब से अपने आप को बदलना अच्छा लगता है।पाॅलिटिक्स पर बाेले : टाइगर ने उंगली दिखाते हुए कहा कि मैंने वोट दिया है और सभी को इसके लिए अवेयर होना चाहिए, ये जरूरी है। हालांकि पॉलिटिक्स में इंटरेस्ट नहीं है, लेकिन फॉलो करता हूं।जयपुर के एक मॉल में परफॉर्म करते अनन्या, टाइगर और तारा सुथारियाफुटबॉलर बनना था : जब स्कूल नहीं जाना होता था तो पापा को बोल देता था। वे मेरी तरफदारी करते थे और मम्मी को समझाते थे। मैं एक्टर नहीं, फुटबॉलर बनना चाहता था। बहन कृष्णा के लिए कहा कि मुंबई में एक जिम स्टार्ट किया है, जिसे वे संभालती हैं।बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने डेब्यू पर कहा, हां नेपोटिज्म होता है लेकिन खुद काे प्रूव करना जरूरी है। स्टार किड डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के ऑफिस तक आसानी से पहुंच जाते हैं, लेकिन आगे काम ही मायने रखता है। इसके बाद भी ऑडियंस तय करती है, कि काम कैसा है। मैं भी काॅलेज नहीं गई लेकिन एेसी फिल्म जैसा काॅलेज हाे ताे एडमिशने लेना चाहूंगी।अनन्या ने एक्टर कार्तिक आर्यन के बारे में कहा, वे बहुत क्यूट हैं। उनके साथ अलग कंफर्ट लेवल महसूस करती हूं। उनके लिए बात करने में मुझे कोई परेशानी नहीं है। वह मेरा क्रश हैं और अब हम दोनों मूवी साथ कर रहे हैं। डेट नहीं करते हैं लेकिन दोनों अच्छे दोस्त हैं।जयपुर पूर्व राजपरिवार से रिलेशन पर अनन्या ने कहा कि पद्मनाभ और गाैरवी दाेनों मेरे अच्छे दोस्त हैं। गाैरवी से रोजाना बात होती है। पद्मनाभ यानी पाचो हर साल न्यू ईयर और होली पार्टी में मुझे जयपुर अाने का न्याेता देते हैं। हालांकि कभी जॉइन नहीं कर पाई, लेकिन वीडियो देखकर जलती हूं। इस बार जरूर आउंगी।तारा ने कहा, जब कैमरा ऑन होता है तो बहुत बदल जाती हूं। हालांकि प्रोडक्शन हाऊस ने न्यूकमर होने का अहसास नहीं होने दिया। मैं प्रेशर नहीं, नर्वसनेस फील कर रही हूं। उन्होंने इंडस्ट्री में कॉम्पीटिशन पर कहा, किसी से तुलना या कॉम्पीटिशन नहीं है। आलिया के बारे में कहा, उनसे मेरी चैट होती है, हम मिलते नहीं हैं। वोटिंग पर कहा, अहमदाबाद जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन पहले वोट किया इसलिए एयरपोर्ट लेट पहुंची।शाहरुख खान की बेटी सुहाना को अनन्या ने अपनी बहन जैसी बताया। कहा, हमारे बीच कोई तुलना नहीं है। हम साथ में एक्टिंग गेम खेलते थे। सुहाना अच्छी एक्टर है, उसके वीडियो जबरदस्त हाेते हैं। जब भी ट्रोल होती हूं तो सुहाना के साथ बहुत हंसती हूं। इंस्टाग्राम पर ट्रोलिंग से कभी परेशान नहीं होती। क्योंकि परेशानी उन लोगों को होना चाहिए, जो ट्रॉल करते हैं। अनन्या ने पापा चंकी के लिए कहा, मेरे पैदा होने पर उन्होंने ब्रेक लिया था लेकिन वे कभी बदले नहीं। मुझे उनसे कुछ पूछने की जरूरत नहीं पड़ती है, बस उनके बिहेवियर से सीख गई हूं। उनके साथ मूवी करना चाहूंगी। हालांकि वे कभी सेट पर नहीं आते हैं, क्योंकि वे दखलअंदाजी करना पसंद नहीं करते हैं।


Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 02:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */