Hindi NewsEntertainmentBollywoodBobby Deol Interview On His 52nd BirthdayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभास्कर इंटरव्यू: मुझे काम मिलना बंद हो गया था, फिर मैंने काम के लिए लोगों के दरवाजे खटखटाए और आज जहां हूं खुश हूं- बॉबी देओल5 घंटे पहले लेखक: अंकिता तिवारीकॉपी लिंकआज, 27 जनवरी को एक्टर बॉबी देओल का जन्मदिन है। बॉबी के कॅरियर के लिए साल 2020 खास रहा। इस साल उनके 'क्लास ऑफ 83' और 'आश्रम' जैसे प्रोजेक्ट रिलीज हुए, जिन्होंने उनके काम को तारीफें दिलाई। अपने जन्मदिन पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान बॉबी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ खास बातें शेयर कीं।एक टिप इस इंडस्ट्री में आए हुए सभी न्यूकमर के लिए? अपने कॅरियर में टर्निंग प्वाइंट किस फिल्म को मानते हैं? बॉबी- मैं हमेशा से एक्टिंग का भूखा रहा हूं। मैं अलग किरदारों को करने की कोशिश करता हूं, लेकिन मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वाॅइंट है रेस 3। मैं जानता था सलमान खान एक बहुत बड़े स्टार हैं और अगर उनकी फ़िल्म में करूंगा तो इस देश के लोग मुझे जानेंगे, पहचानेंगे मेरे रोल को देखेंगे और यह जानेंगे कि बॉबी देओल नाम का भी कोई एक्टर है। अगर देखा जाए आज की जनरेशन ने मेरा काम काफी समय से देखा नहीं है। उसके बाद मुझे अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल फिल्म मिल गई। रेस 3 के बाद से मुझे कई सारे अच्छे रोल ऑफर होने लगे।आप अक्सर इंटीमेट सीन करने से बचते हैं। आश्रम वेब सीरीज में ऐसे सीन देने में कितना असहज महसूस कर रहे थे? बॉबी- मैं अक्सर ऐसे सीन देने से बचता हूं लेकिन क्योंकि यह मेरे किरदार की डिमांड थी इसीलिए मैंने निभाया हालांकि मैं बहुत नर्वस था और अनकम्फर्टेबल भी था। लेकिन मुझे पता था कि अपने कैरेक्टर के साथ मुझे जस्टिस करना था।बैच ऑफ 83 फिल्म में आप कॉलेज के डीन के रूप में नजर आ रहे हैं जो बहुत स्ट्रिक्ट है लेकिन क्या कभी अपने स्कूल के दिनों में आपने रूल्स तोड़े हैंबॉबी- मुझे हमेशा से फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था। स्कूल जाने से पहले मैं फुटबॉल खेलने जाया करता जिस वजह से मैं अक्सर लेट हो जाता था। असेंबली में लेट पहुंचता था। बाहर ही स्कूल के सामने विक्रम भट्ट खड़े होते थे जो दरअसल मेरे दोस्त थे पर फिर भी मुझे मेरी डायरी में रिमार्क दे दिया करते थे। इसके अलावा मैं बचपन में काफी मोटा था इस वजह से मुझे अपनी शर्ट टक इन करना पसंद नहीं था लेकिन हमारी सुपरवाइजर हमेशा मुझे इस बात पर डांटा करती थी। मैंने क्लास रूम में कभी कोई शैतानी नहीं की।
Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 06:58 UTC