भारत से हार का असर: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए मैथ्यू वेड को टीम से निकाला, कैरी और स्टिकेटी को शामिल किया गया - News Summed Up

भारत से हार का असर: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए मैथ्यू वेड को टीम से निकाला, कैरी और स्टिकेटी को शामिल किया गया


Hindi NewsSportsCricketAustralia Removed Matthew Wade For South Africa Tour, Alex Carey And Steketee IncludedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभारत से हार का असर: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए मैथ्यू वेड को टीम से निकाला, कैरी और स्टिकेटी को शामिल किया गयाकैनबरा 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकवेड ने भारत के खिलाफ 4 टेस्ट की 8 पारियों में 21.62 की औसत से 173 रन बनाए थे। उन्होंने 4 पारियों में 30 से ज्यादा रन स्कोर किया, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदलने में नाकामयाब रहे। (फाइल फोटो)क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान किया। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को टेस्ट टीम से निकाल दिया। उनकी जगह विकेटकीपर एलेक्स कैरी और तेज गेंदबाज मार्क स्टिकेटी को टीम में शामिल किया गया।ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट खेलेगी। हालांकि, इस दौरे की तारीखों की अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। बायो सिक्योरिटी माहौल को देखने के बाद ही इस दौरे की तारीखें फाइनल होंगी। इसके साथ ही CA ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 फरवरी से शुरू हो रहे 5 टी-20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की।न्यूजीलैंड और SA दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की अलग-अलग टीमन्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट सीरीज के लिए CA ने अलग-अलग टीमों का ऐलान किया। कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो ऑस्ट्रेलिया की दोनों टीमों में कॉमन हो। कोच जस्टिन लैंगर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएंगे। वहीं, एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड टी-20 टीम के कोच के तौर पर न्यूजीलैंड जाएंगे।वेड को निकाला गया, कैरी और स्टिकीट टीम मेंकैरी के अलावा टेस्ट टीम में 4 अनकैप्ड प्लेयर्स को भी शामिल किया गया। इनमें सीन एबॉट, माइकल नेसेर, मिचेल स्वेपसन और मार्क स्टिकेटी शामिल हैं। वेड ने भारत के खिलाफ 4 टेस्ट की 8 पारियों में 21.62 की औसत से 173 रन बनाए थे। उन्होंने 4 पारियों में 30 से ज्यादा रन स्कोर किया, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदलने में नाकामयाब रहे।वॉर्नर, पुकोव्स्की और हैरिस को ओपनिंग की जिम्मेदारीनेशनल सिलेक्टर ट्रेवर होंस ने कहा कि एलेक्स कैरी बैट और ग्लव्स दोनों मामले में बेहतर प्लेयर हैं। वेड को हालांकि न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में शामिल किया गया। डेविड वॉर्नर, विल पुकोव्स्की और मार्कस हैरिस ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मार्नल लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड मिडिल ऑर्डर संभालेंगे।कैमरून ग्रीन के ऑलराउंड परफॉर्मेंस से खुश है CAहोंस ने कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान कैमरून ग्रीन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। इसलिए उन्हें नंबर-6 पर बनाए रखा है। बैकअप के तौर पर मोइसेस हेनरिक्स भी मौजूद रहेंगे। वहीं, टिम पेन भारत के खिलाफ नंबर-7 पर भी कामयाब रहे थे।साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: ​​​​टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मोइसेस हेनरिक्स, नाथन लियोन, माइकल नेसेर, जेम्स पैटिंसन, विल पुकोव्स्की, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्क स्टिकेटी, मिचेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर।झाई रिचर्डसन की टीम में वापसी, तनवीर सांघा भी टीम में​​​​​​​न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए झाई रिचर्डसन की टीम में वापसी हुई है। रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश में अब तक 14 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही 19 साल के तनवीर सांघा को भी टीम में शामिल किया गया। तनवीर ने सिडनी थंडर से खेलते हुए 14 मैच में 21 विकेट लिए।न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैक्डरमोट, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, तनवीर सांघा, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाई, एडम जम्पा।​​​​​​​ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा


Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */