Hindi NewsSportsIndia Will Benefit More Than Australia If Virat Kohli Goes Back, Team India May Try Another Player: CarrieAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभास्कर इंटरव्यू: ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर एलेक्स कैरी बोले- कोहली के वापस जाने से ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा फायदा भारतीय टीम को होगाचंडीगढ़ 14 घंटे पहले लेखक: गौरव मारवाहकॉपी लिंकऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी बायो-बबल में क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे हैं।टीम इंडिया आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। दौरे का पहला वनडे मैच 27 नवंबर को सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस सोनी टेन-3 पर हिंदी में मैच को देख सकेंगे। दोनों टीमें यहां पर बेहतर करने की तैयारी कर रही हैं और ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी जूम मीटिंग पर टीम के साथ स्ट्रेटजी बनाने में लगे हैं।वे अगले हफ्ते से मैदान पर ट्रेनिंग शुरू करेंगे। ये सीरीज भी बायो-बबल में खेली जाएगी। उनका मानना है कि भारतीय बॉलिंग अटैक के साथ-साथ बैटिंग अटैक बेहद मजबूत है और सीरीज में उनका टारगेट क्वालिटी क्रिकेट खेलने का होगा। उनसे बातचीत के अंश...भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मुश्किल सीरीज मानी जाती है। आप खुद को कैसे तैयार कर रहे हैं? जूम पर स्ट्रेटजी और अप्रोच के बारे में मीटिंग की जा रही है। अभी हम सिडनी स्थित एक होटल में हैं, क्योंकि दुबई से आए सभी खिलाड़ियों को यहां पर रखा गया है। हम वनडे के पहले मिलेंगे। टीम के सेशन जूम मीटिंग पर ही हो रहे हैं। अगले हफ्ते से हार्ड इंटेंसिटी ट्रेनिंग सेशन होगा ताकि सीरीज की तैयारी बेहतर तरीके से हो सके।मौजूदा सीरीज में किस गेंदबाज से कड़ी चुनौती मिल सकती है? अगर आप भारतीय टीम की बॉलिंग लाइन-अप को देखेंगे तो कई अच्छे इंटरनेशनल गेंदबाज दिखेंगे। बुमराह का नाम आना कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि हर कोई उनकी क्वालिटी के बारे में जानता है। इसमें दूसरा नाम है शमी का। ऑस्ट्रेलिया की परिस्थिति उन्हें बहुत रास आती हैं। वहीं चहल और जडेजा भी हैं, जिन्हें हमने पहचाना है।कोहली पहले टेस्ट के लिए ही होंगे। क्या आपको लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक सुनहरा मौका है? मैं सीमित ओवर क्रिकेट में नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए खुश हूं। लेकिन मेरे अंदर टेस्ट टीम में भी जगह बनाने की महत्वाकांक्षा है। मैं जब भी क्रिकेट खेलने के लिए बाहर जाता हूं तो अपने गेम के बारे में कुछ नया सीखता हूं। फिर वो चाहे रेड बॉल क्रिकेट हो या फिर वाइट बॉल क्रिकेट। एक क्रिकेटर के रूप में मैं अब 28 साल का हो गया हूं। मैं अपने बारे में बहुत कुछ सीख रहा हूं और जैसे जैसे आप परिपक्व होते हैं, आप खुद पर काम करना शुरू कर देते हैं। अगर मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट खेलता हूं तो भी मैं बहुत खुश हूं। मैं खेलना जारी रखूंगा, सीखूंगा और इतना अच्छा करूंगा कि टेस्ट कैप हासिल करूं। किसी भी खिलाड़ी के लिए टेस्ट मैच खेलना सपना होता है।
Source: Dainik Bhaskar November 18, 2020 00:42 UTC