Hindi NewsLocalRajasthanJaipurThe Encroachment Of Tank Raid Is Not Visible To The Corporation, If The Vigilance Team Comes, But For The Purposeभास्कर अभियान - आओ सारे जयपुर संवारें: निगम काे नहीं दिख रहे टाेंक राेड के अतिक्रमण, विजिलेंस टीम आती तो है, पर खानापूर्ति के लिएजयपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकमिलीभगत : विजिलेंस टीम वे ही अतिक्रमण हटा रही जो संबंधित टीम के लोगों को तवज्जो नहीं देतेटाेंक राेड के अतिक्रमी नगर निगम काे नहीं दिख रहे, जबकि राेजाना विजिलेंस टीम अतिक्रमण हटाने 10 से 20 किमी. का चक्कर काट कर आती है। विजिलेंस टीम वाे ही अतिक्रमण हटा रही है, जाे संबंधित टीम के लाेगाें काे तवज्जाें नहीं देते है। निगम में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए अलग से जाब्ता तैनात किया गया है, जिसका बकायदा रूट चार्ट बना हुआ है।इस रूट के अनुसार ही जाब्ता टाेंक राेड, जेएलएन मार्ग, सहकार मार्ग, न्यू सांगानेर राेड, गाेपालपुरा बायपास समेत अन्य सड़काें पर काबिज अतिक्रमियाें का सामान जब्त कर उन्हें सड़क से हटाने का काम दिया हुआ है। लेकिन विजिलेंस अफसरों की मिलीभगत से आज तक काेई भी सड़क अतिक्रमण मुक्त नहीं हुई है। जैसे ही विजिलेंस निगम मुख्यालय से रवाना हाेती है, वह किस रूट पर जा रही है और कहां कार्रवाई हाेगी उसकी सूचना पहले ही थड़ी, ठेला व पुटपाथ काराेबारियाें तक पहुंच जाती है।टाेंक राेड पर अतिक्रमण की वजह से राेजाना लगता है भारी जामटाेंक राेड पर अस्थाई अतिक्रमण हाेने के कारण आए दिन जाम लगता है। लाेगाें काे आने-जाने में परेशानी हाे रही है। कई जगह ताे मैन राेड तक ठेले फैले हुए है, लेकिन नगर निगम काे ये अतिक्रमी नहीं दिख रहे। जबकि निगम की विजिलेंस टीम राेज खानापूर्ति करने निकलती है। विजिलेंस शाखा के अधिकारियाें का एक ही रटा-रटाया तर्क है कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाते है।ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि हकीकत में अगर कार्रवाई की जाती ताे फिर टाेंक राेड से अतिक्रमण क्याें नहीं हटा? ज्यादा समस्या यादगार के सामने, नारायण सिंह सर्किल, टाेंक फाटक, गाेपालपुरा, दुर्गापुरा, सांगानेर, पिंजरापाेल गाैशाला, हल्दीघाटी मार्ग, इंडिया गेट सहित अन्य जगह हैं।सतर्कता उपायुक्त का दावा- 25 ट्रक सामान जब्त कर चुके टाेंक राेड सेबीते दाे माह में टाेंक राेड से 25 ट्रक सामान जब्त किए है और 7.50 लाख जुर्माना भी वसूले है। राेजाना विजिलेंस टीम अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई भी करती है, लेकिन फिर काबिज हाे जाते है। साथ ही विजिलेंस टीम के पास संसाधनाें की कमी है, केवल दाे ही ट्रक है। सामाना जब्ती के लिए मजदूराें की कमी है, अभी केवल 13 ही है। शहर का क्षेत्र लंबा चाैड़ा है। अगर टाेंक राेड पर फिर अतिक्रमण फैला लिए ताे निश्चित ही प्रभावी रूप से कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar October 11, 2021 00:43 UTC