भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, मनोज जरांगे बोले- हमारी मांगे पूरी नहीं हुई - News Summed Up

भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, मनोज जरांगे बोले- हमारी मांगे पूरी नहीं हुई


Hindi NewsNationalBreaking News Live Updates; Maharashtra Assembly Polls | Delhi Mumbai Newsभास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, मनोज जरांगे बोले- हमारी मांगे पूरी नहीं हुई2 दिन पहलेकॉपी लिंकमराठा आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के डिप्टी-सीएम देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की। जरांगे ने कहा- आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। आचार संहिता लागू हो गई है। सरकार ने मराठा समुदाय की आरक्षण की मांग पूरी नहीं की। देवेंद्र फडणवीस ने मराठा युवाओं के जीवन को बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने ऐसा काम किया है कि मराठा समुदाय एकजुट न रहे, प्रगति न करे और आरक्षण से वंचित रहे। इसलिए उन्होंने हमारी मांग पूरी किए बिना चुनाव की घोषणा कर दी।आज की अन्य बड़ी खबरें...एअर इंडिया की दिल्ली-शिकागो फ्लाइट में बम की धमकी, प्लेन कनाडा डायवर्टदिल्ली से शिकागो जा रहे प्लेन को ऑनलाइन धमकी मिलने के बाद कनाडा के लिए डायवर्ट किया गया है। प्लेन ने आज दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान भरी थी। एक ऑनलाइन पोस्ट में विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सुरक्षा कारणों के चलते प्लने को कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर उतारा गया है। पूरी खबर पढ़ें...जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग केस में सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत 28 अक्टूबर तक बढ़ाई गईजम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग केस में बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत 28 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने ये निर्देश राशिद के पिता के मेडिकल ग्राउंड के आधार पर दिया है। इससे पहले 12 अक्टूबर को राशिद की अंतरिम जमानत पर सुनवाई हुई थी, तब कोर्ट ने इसे आज के लिए बढ़ा दिया था। इससे पहले उन्हें राशिद को 2 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत मिली थी, जिसे एक अक्टूबर को 10 दिनों के लिए बढ़ाकर 12 अक्टूबर किया गया था।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सांसद बैजयंत पांडा सह-प्रभारी नियुक्तदिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद बैजयंत पांडा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जेपी नड्डा ने मंगलवार को इसकी पुष्टी की है।कोलकाता में आज दुर्गा पूजा कार्निवाल, धारा 163 लागूपश्विम बंगाल के कोलकाता में आज शाम दुर्गा पूजा कार्निवाल के चलते शहर के 9 स्थानों पर धारा 163 लागू कर दी गई है। इस इलाके में पांच से ज्यादा लोगों के एक साथ इकठ्ठे होने पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध रानी रश्मोनी एवेन्यू पर भी लागू होगा। इसी के पास जूनियर डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। दुर्गा पूजा कार्निवाल में करीब 100 से ज्यादा कमेटियां हिस्सा लेंगी। वे मूर्ति जुलुस निकालती हैं, फिर उन्हें विसर्जित किया जाता है। उत्सव में हजारों की भीड़ की संभावना है।इंडियन कोस्ट गार्ड के नए प्रमुख बने एस परमीशडायरेक्टर जनरल एस परमीश ने आज इंडियन कोस्ट गार्ड के नए प्रमुख का पदभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।भारत-म्यांमार सीमा के पास से 39,900 डेटोनेटर बरामदअसम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में भारत-म्यांमार सीमा से 39,900 डेटोनेटर बरामद किए। दरअसल पुलिस ने तलाशी के दौरान एक बाइक सवार को रोका। पकड़े जाने के डर से व्यक्ति बाइक छोड़कर नदी में कूद गया और भाग गया। बाइक से डेटोनेटर के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।श्रीलंका से लौटे 51 भारतीय मछुआरे, अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार हुए थेश्रीलंका ने इंटरनेशनल जल सीमा में अवैध शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 51 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। मछुआरों को वापस चेन्नई भेज दिया गया। ये सभी मंगलवार सुबह हवाई अड्डे पर पहुंचे। सांसद मयिलादुथुराई ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मछुआरों की सुरक्षित वापसी पर खुशी जाहिर की।


Source: NDTV October 16, 2024 12:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...