भारतीय सेना को योगी आदित्यनाथ ने बताया- 'मोदी जी की सेना', विपक्ष ने कहा- यह आर्मी का अपमान - News Summed Up

भारतीय सेना को योगी आदित्यनाथ ने बताया- 'मोदी जी की सेना', विपक्ष ने कहा- यह आर्मी का अपमान


सीएम योगी ने भारतीय सेना के लिए मोदी जी की सेना शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसे लेकर विपक्ष ने सेना का अपमान बताया है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमं योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली के पास गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने उन्होंने 'कांग्रेस के लोग' के साथ विपरीत शब्द के संदर्भ में उन्होंने बार-बार 'मोदीजी की सेना' शब्द का इस्तेमाल किया. अखलाक के गांव में योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'सरकार तुष्टिकरण नहीं, सबके लिए काम करती है'गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना उन्हें सिर्फ गोली और गोला देती है. हालांकि, इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी के सीएम द्वारा यह कहना कि भारतीय सेना 'मोदी की सेना' है, हैरान करने वाला है. वहीं कांग्रेस की प्रियंका चतुर्वेदी ने योगी आदित्यनाथ पर इस बयान को लेकर हमला किया है और उन्होंने उनसे माफी की मांग की है.


Source: NDTV April 01, 2019 08:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */