मुलायम सिंह ने मैनपुरी से भरा पर्चा, साथ में थे अखिलेश और राम गोपाल यादव, नहीं दिखे शिवपाल - News Summed Up

मुलायम सिंह ने मैनपुरी से भरा पर्चा, साथ में थे अखिलेश और राम गोपाल यादव, नहीं दिखे शिवपाल


इस दौरान मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)और भाई राम गोपाल यादव उनके साथ मौजूद थे. लेकिन लोगों की नजरें मुलायम सिंह यादव के सगे छोटे भाई शिवपाल यादव को ढूंढ़ रही थीं, लेकिन वह उनके साथ नहीं दिखे. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने इस बार मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव को टिकट दी है. गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव से नाराज होकर समाजवादी पार्टी से अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) बना ली थी. चौतरफा किरकिरी के बाद SP ने स्टार प्रचारकों की एक और LIST की जारी, मुलायम सिंह यादव का नाम किया शामिलसाल 2016 में यादव परिवार में पड़ी फूट के दौरान रामगोपाल ने शिवपाल के प्रतिद्वंद्वी मौजूदा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का साथ दिया था.


Source: NDTV April 01, 2019 08:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */