भारतीय क्रिकेट टीम 'एशिया कप' खेलने पाकिस्तान आएगी या नहीं, PCB ने BCCI से मांगा जवाब - News Summed Up

भारतीय क्रिकेट टीम 'एशिया कप' खेलने पाकिस्तान आएगी या नहीं, PCB ने BCCI से मांगा जवाब


भारतीय क्रिकेट टीम 'एशिया कप' खेलने पाकिस्तान आएगी या नहीं, PCB ने BCCI से मांगा जवाबकराची, प्रेट्र। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले साल सितंबर में होने वाले एशिया कप (Asia cup 2020) में प्रतिनिधित्व के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के पुष्टि करने की समय सीमा जून 2020 तक रखी है।पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा, 'हमें देखना होगा कि क्या भारत (Team India) एशिया कप के लिए पाकिस्तान आने को सहमत होता है या नहीं। अगले साल सितंबर के लिए अभी काफी समय है, लेकिन जून तक हमें पता होना चाहिए कि यह टूर्नामेंट कहां होगा और भारत के हिस्सा नहीं लेने के कारण इसकी मेजबानी यहां हो पाती है या नहीं।'पढ़ें- रोहित शर्मा की जमकर परीक्षा लेगा ये गेंदबाज, चार पारियों में तीन बार कर चुका है आउटटूर्नामेंट को स्थानांतरित करने का अंतिम फैसला हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद का विशेषाधिकार है। खान ने कहा, 'लेकिन, यह फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद और आइसीसी को करना है। हम एशिया कप में भारत की मेजबानी के लिए तैयार हैं।' खान ने हालांकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण रिश्तों के दौरान द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज में भारत की मेजबानी को लेकर होने वाली समस्याओं को स्वीकार किया।उन्होंने कहा, 'बोर्ड से बोर्ड के स्तर पर हमारे भारत के साथ अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन उनके यहां सरकार का काफी हस्तक्षेप है और द्विपक्षीय सीरीज के लिए हम उनके पीछे नहीं दौड़ सकते। अगर वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें हमें बताना होगा और प्रतिबद्धता देनी होगी। हमें न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने में कोई परेशानी नहीं है।'क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Sanjay Savernअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 29, 2019 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */