भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प- विकास और संचार से छत्तीसगढ़ में चौथी बार बनाएंगे सरकार - News Summed Up

भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प- विकास और संचार से छत्तीसगढ़ में चौथी बार बनाएंगे सरकार


रायपुर, नई दुनिया, राज्य ब्यूरो। छत्तीगसढ़ में भाजपा सत्ता की चौथी पारी विकास, विचार और संचार से पूरा करने की कवायद में जुट गई है। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को चार घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई।इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि अक्टूबर में आचार संहिता लागू होने की संभावना है। आज से 65 दिन का समय बचा है। इस 65 दिन में हर कार्यकर्ता की नजर मिशन 65 पर रहे। एक ओर मुख्यमंत्री की विकास यात्रा का दूसरा चरण चलेगा, वहीं सभी मोर्चा के निर्धारित कार्यक्रम भी साथ-साथ चलेंगे। विकास यात्रा के बाद पार्टी की गतिविधियां, शक्ति केंद्र में आने वाले पोलिंग बूथ की बैठक पार्टी कायक्रमों के अनुसार चल रही है। सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिशन 65 प्लस का लक्ष्य संभव नजर आ रहा है।प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि जिस प्रकार भारत विश्व में तेजी से विकसित अर्थव्यवस्था बन गई है, उसी प्रकार पूरे देश में तेजी से बढ़ता प्रदेश छत्तीसगढ़ है। केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया था कि संपर्क फॉर समर्थन के तहत 25 लोगों से सभी जनप्रतिनिधि मिलेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चार सालों के कार्यों को लेकर लोगों से मिलें। राज्य व केंद्र में संवेदनशील सरकार चल रही है, जो गरीबों की बेहतरी का काम कर रही है। वही कांग्रेस केवल नारों से गरीबी हटाने की बात करते थे।आजादी के बाद देश का मान सम्मान पहली बार विश्व में सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा है। देश में किसी पार्टी के पास आप जैसे दुर्लभ कार्यकर्ता नहीं है। बैठक में केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सरोज पांडेय, वरिष्ठ विधायक गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद थे।मोबाइल वितरण में सरपंच से सांसद प्रतिनिधि तक हों शामिलराष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कहा की सरकार की योजनाओं का श्रेय पार्टी को तभी मिलता है, जब कार्यकर्ता की भागीदारी होती है। मोबाइल वितरण में सरपंच से सांसद तक के जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित हो, तभी श्रेय मिलेगा। राज्य व केंद्र सरकार के योजनाओं के हितग्राहियों की सूची बनाकर, योजनाएं की जानकारी देना होगा। सौदान ने कहा कि यदि काम किया है, तो श्रेय पार्टी को मिलना ही चाहिए। यह चुनाव वैचारिक लड़ाई भी है, इसलिए चुनाव जीतना आवश्यक है। बूथ के प्रभावशाली लोगों से मिलने से सकारात्मक माहौल बनता है। उनके माध्यम से लोगों तक अपनी बात रखनी चाहिए। जमीनी तैयारियों से ही हम पुन: सफल होंगे।By Arun Kumar Singh


Source: Dainik Jagran July 28, 2018 15:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */