भागलपुर : आरटीओ चालान आया मैसेज, APK का भेजा लिंक, डाउनलोड करते ही बैंक खाता खाली - News Summed Up

भागलपुर : आरटीओ चालान आया मैसेज, APK का भेजा लिंक, डाउनलोड करते ही बैंक खाता खाली


संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर)। Android Package Kit Fraud: भागलपुर के अकबरनगर में साइबर ठगी का नया और खतरनाक तरीका सामने आया है। साइबर अपराधी आरटीओ चालान लंबित होने का संदेश भेजकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। संदेश के साथ एक फर्जी एपीके (APK) फाइल डाउनलोड का लिंक दिया जाता है। जब लोग यह फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेते हैं, तभी उनका मोबाइल हैक हो जाता है और बैंक खाते से पैसे चोरी हो जाते हैं।अकबरनगर निवासी गौतम कुमार हाल ही में ठगी का शिकार हुए। उनके मोबाइल पर आरटीओ चालान लंबित का संदेश आया। जैसे ही उन्होंने संदेश में दिया गया एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल किया, कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से दो बार में 5,000 और 4,900 रुपये कट गए। गौतम का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी साझा नहीं किया, फिर भी खाते से रकम चली गई। इसी तरह अभिषेक कुमार भी इसी तरह की हैकिंग का शिकार हुए हैं।भागलपुर के अकबरनगर में हुआ साइबर अपराध का मामलाआरटीओ चालान के नाम पर मोबाइल हैकबैंक खाते से पैसे उड़ सकते हैं थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी आरटीओ चालान, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेज रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड न करने की चेतावनी दी।


Source: Dainik Jagran February 27, 2026 15:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */