न कार, न डीजे… बैंडबाजा, बैलगाड़ी और बुंदेली गीतों से रची अनोखी शादी, पूरा गांव बना बरातघर - News Summed Up

न कार, न डीजे… बैंडबाजा, बैलगाड़ी और बुंदेली गीतों से रची अनोखी शादी, पूरा गांव बना बरातघर


जागरण संवाददाता, हमीरपुर। आधुनिकता के दौर में भी एक युवा कुछ इस तरह से शादी संपन्न हुई कि उसे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ गई। दूल्हा अपनी बरात में लग्जरी कारें न ले जाकर करीब 30 सजी धजी बैलगाड़ी लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचा। वहीं बराती भी बैंडबाजों की धुन में नाचते हुए पैदल चार किलोमीटर तक बरात में शामिल हुए। इस अनोखी शादी को देखकर हर कोई आधुनिकता के इस दौर में पुरानी परंपरा का कायम रखने वाले दोनों परिवारों की जमकर सराहना करता नजर आया।जनपद के अंतिम छोर में बसे गांव गुढ़ा निवासी मोहित द्विवेदी पुत्र जागेंद्र द्विवेदी की बारात बुधवार को भेड़ी जलालपुर निवासी मोहिनी पाठक पुत्री विवेक पाठक के यहां पारंपरिक अंदाज में निकली। दूल्हा और बराती करीब 30 सजी-धजी बैलगाड़ियों में सवार होकर करीब चार किलोमीटर का सफर तय कर दुल्हन के घर पहुंचे। इस बारात में न तो दूल्हे की कार थी और न ही बरातियों की। दूल्हा जहां सिर पर मौर रखकर सजी धजी बैलगाड़ी में दुल्हन को विदा कराने के लिए जा रहा था।वहीं बराती इस अनोखी बरात में बैंडबाजा की धुन में नाचते हुए चार किलोमीटर तक दुल्हन के घर पहुंचे। जहां पर बरातियों का स्वागत किया गया और द्वारचार की रस्मों के साथ यह विवाह संपन्न हुआ। इस अनूठी बारात को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग उमड़े। बुजुर्गों ने इसे अपने पुराने दिनों की याद बताया। वहीं युवाओं के लिए यह एक सांस्कृतिक उत्सव जैसा अनुभव था।दोनों परिवारों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आधुनिकता के दौर में जहां परंपराएं पीछे छूट रही हैं, वहीं ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायक होते हैं।महिलाओं ने गाए बुंदेलीगीत, मेन्यू में रही कद्दू व आलू बैगन की सब्जी इस बारात का मुख्य आकर्षण तबोरा भजन, महिलाओं द्वारा गाए गए पारंपरिक बुंदेलखंडी गीत और पत्तल में परोसा गया देशी भोजन रहा। मेन्यू में कद्दू, आलू-बैगन की सब्जी सहित अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। जिसका स्वाद बराती चखते नजर आए।


Source: Dainik Jagran February 27, 2026 15:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */