भक्ति जागरण का हुआ कार्यक्रम - News Summed Up

भक्ति जागरण का हुआ कार्यक्रम


डेहरी। जवाहर इंडिया क्लब के बैनर तले भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. उदय कुमार सिन्हा, क्लब के अध्यक्ष जयप्रकाश कश्यप व संरक्षक रिंकू सोनी ने संयुक्त रूप से किया। उसके बाद मथुरा व वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण की झांकी पेश की। भक्ति जागरण में यूपी की गायिका रीना मिश्रा व गायक सनी शंकर, रंजय कुमार कर्ण आदि ने भजन गाए। वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण के रूप में भाव नृत्य पेश किया।


Source: Dainik Jagran November 13, 2021 01:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...