Hindi NewsLocalHaryanaFaridabadMore Than Two And A Half Thousand Policemen Are Not Getting Salary For Three Months, It Is Difficult To Run The Expenses Of The Houseबड़ी लापरवाही: ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तीन माह से नहीं मिल रही सैलरी, घर का खर्च चलाना हो रहा मुश्किलफरीदाबाद 10 घंटे पहलेकॉपी लिंक12-14 घंटे करनी पड़ती है ड्यूटी, अधिकारी बोलते हैं बजट नहीं आया, मानसिक तनाव में जी रहे मुलाजिम। (सांकेतिक फोटो)शहर के विभिन्न थानों व चौकियों में तैनात ढाई हजार से अधिक एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर) को तीन महीने से सैलरी नहीं मिली है। इससे उन्हें घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कई पुलिसकर्मियों के सामने बच्चों की फीस जमा कराने का संकट पैदा हो गया है।खास बात यह है कि इस बात की जानकारी होने के बाद भी विभाग के उच्चाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। यही हाल नगर निगम का है। यहां आउट सोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों को भी तीन महीने से सैलरी नहीं मिली है। निगमकर्मी इसे लेकर धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं।बता दें कि सरकार ने पुलिस की सहायता के लिए बड़ी संख्या में एसपीओ भर्ती कर रखा है। इनमें अधिकांश सेना से रिटायर्ड हैं। राज्य सरकार इन्हें हर माह 18 हजार रुपए पिक्स भुगतान करती है। इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थानों और चौकियों में रहती है। एसपीओ का कहना है कि 12-14 घंटे ड्यूटी करने के बाद भी जून के बाद से उन्हें सैलरी नहीं मिली है।जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में हर माह की एक तारीख को सैलरी दे दी जाती है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम में आउट सोर्सिंग पर कार्यरत करीब 750 कर्मचारियों को जून के बाद से सैलरी नहीं मिली है। सैलरी के लिए उक्त कर्मचारी कामकाज बंद कर हड़ताल भी कर चुके हैं फिर भी निगम अधिकारी नींद से नहीं जाग रहे हैं। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
Source: Dainik Bhaskar September 27, 2022 19:06 UTC