मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारतदा का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक रीवा जिले का निगरानीशुदा बदमाश था, उस पर एक दर्जन थानों में 17 से ज्यादा अपराध दर्ज है। दो दोस्तों ने शातिर अपराधी से परेशान होकर सीधी पेशी में चलने का बहाना बनाया। इसके बाद तीनों एक ही बाइक में छुहिया घाटी आये, यहां से शराबखोरी का समान लेकर धोबखरी नाला पहुंचे। वहां तीनों ने पहले शराब पी और इसके दाब पत्थर पटककर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए शव को पत्थरों से ढंक कर दोनों दोस्त फरार हो गए। कुछ देर बाद घटना स्थल पर बकरी चराने गई, किशोरी ने पत्थरों में खून देख कर परिजनों को बताया। बच्ची के पिता ने नगर पंचायत अध्यक्ष को इस बारे में बताया, उन्होंने पुलिस को सूचना दी।ऐसे हुआ खुलासापुलिस के अनुसार 24 सितंबर की शाम 3 बजे तक अच्छे लाल पटेल (५०) निवासी मड़वा थाना गोविन्दगढ़ ने हत्या के संबंद में सूचना दी। उसने बताया कि बेटी अंजली पटेल (१६) बकरी खोजते हुए धोबखरी नाला गई थी। उसने वहां पर पत्थर की चट्टान में ताजा खून देखा। वहीं पर बड़े- बड़े पत्थरों से दबी हुई एक लाश देखी, वहां से भागकर घर आई। मैंने भी जाकर लाश देखने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्दगढ़ को बताया। इसके बाद थाने में सूचना दी। जिसके बाद गोविंदगढ़ थाने में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की। घटना की जांच के लिए दो टीम बनाई गईं। मृतक के कपड़ों में दस्तावेज के आधार उसकी पहचान विवेक तिवारी निवासी लोही थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई। इसके बाद जांच में पता चला कि मृतक निगरानीशुदा बदमाश है।जुटाई गई मूवमेंट की जानकारीपुलिस ने मृतक के साथियों व घटना के दिन मूवमेंट की जानकारी जुटाई। कई लोगों से पूछताछ के बता चला कि विवेक तिवारी अपने दोस्त रवि तिवारी और विनोद नामदेव के साथ बाइक से छुहिया घाटी की ओर गया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों साथियों को गिरफ्तार किया।परेशान हो कर की हत्यागिरफ्तार किए गए दोनों दोस्तों ने बताया कि वह मृतक से परेशान थे। इसलिए योजना बना कर उसे छुहिया घाटी ले गए और उसकी हत्या कर पत्थरों में लाश दबा देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद हो गई हैं। इस अंधे हत्याकांड का खुला करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का ईनाम दिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar September 27, 2022 18:57 UTC