ब्रिटेन (यूके) के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपियन यूनियन (ईयू) से बाहर होने के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। 31 जनवरी तक ब्रेग्जिट डील पूरी होना तय माना जा रहा है। समझौते पर दस्तखत करने के दौरान जॉनसन ने कहा कि देश के लिए यह शानदार पल है। 2016 के जनमत संग्रह का नतीजा आखिरकार लागू होने वाला है। उम्मीद है कि इससे दोनों (यूके और ईयू) के बीच सालों से हो रही बहस और अलगाव में कमी आएगी।
Source: Dainik Bhaskar January 25, 2020 06:56 UTC