करोड़ों का निवेश कर एंटीगा से लेकर अमेरिका और ब्रिटेन तक की नागरिकता पाना मुमकिन71 लाख रुपए में एंटीगा की तो 17 करोड़ रुपए के निवेश से ब्रिटेन की नागरिकता मिल जाती हैDainik Bhaskar Oct 11, 2019, 08:53 AM ISTलंदन. किसी देश की नागरिकता हासिल जन्म के आधार पर मिलती है, लेकिन किसी देश में लंबे समय तक काम करने के आधार पर भी इसे हासिल किया जा सकता है। इन सबसे अलग अब पैसे के दम पर नागरिकता पाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया के आधे देश निवेश आकर्षित करने के लिए नागरिकता ऑफर कर रहे हैं। यह वैद्य कारोबार अब सालाना 2500 करोड़ डॉलर (करीब 1.8 लाख करोड़ रुपए) का हो गया है।दुनियाभर में 100 से ज्यादा कंपनियां नागरिकता के कारोबार में लगी हैं। इन्हें उन देशों की मदद हासिल है जो अपने यहां निवेश हासिल करना चाहते हैं। लंदन स्थित हेनली एंड पार्टनर्स इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी के चेयरमैन क्रिस्टियन कालिन कहते हैं कि वे दुनिया के धनी लोगों और उनके परिवारों को अलग-अलग देशों की नागरिकता हासिल करने में मदद करते हैं।दोहरी नागरिकता का चलन बढ़ने के बाद से इस ट्रेंड में तेजी आईकई कंपनियां नागरिकता के कारोबार में मौजूददुनिया के आधे से ज्यादा देश बड़े निवेश के बदले नागरिकता ऑफर करते हैंनागरिकता पाने के लिए देशों की रेट लिस्टदेश कीमत करोड़ रुपए में एंटीगा एंड बारबुडा 0.71 सेंट किट्स 1.06 मोंटेनिग्रो 1.94 पुर्तगाल 2.72 स्पेन 3.90 बुल्गारिया 3.97 माल्टा 7.1 अमेरिका 3.6-7.1 ब्रिटेन 17.76वनुआतू के नागरिक बिना वीसा यूरोप घूम सकते हैंपैसिफिक आइलैंड वनुआतू लोगों को इसलिए आकर्षित करता है, क्योंकि यहां का पासपोर्ट हासिल करने वाले बिना वीसा के यूरोप में कहीं भी आ-जा सकते हैं। इस देश की नागरिकता खरीदने वालों में कई ऐसे हैं जो वहां की नागरिकता पाने के बाद भी आज तक वनुआतू नहीं गए। अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए वहां निवेश के अलावा ऐसा बिजनेस शुरू करना होता है जो 10 लोगों को रोजगार दे।
Source: Dainik Bhaskar October 11, 2019 03:11 UTC