बोले- केजरीवाल को डूबती दिल्ली की नहीं उत्तराखंड चुनाव की चिंता - Dainik Bhaskar - News Summed Up

बोले- केजरीवाल को डूबती दिल्ली की नहीं उत्तराखंड चुनाव की चिंता - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalDelhi ncrSaid: Kejriwal Is Worried About The Sinking Of Delhi, Not Uttarakhand Electionsसांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा: बोले- केजरीवाल को डूबती दिल्ली की नहीं उत्तराखंड चुनाव की चिंतादिल्ली 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकभाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने बारिश के बाद दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनकी पार्टी की विस्तार के लिए चुनाव को लेकर निशाना साधा है।तिवारी ने बारिश के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के लिए मुख्यमंत्री अरविंद को दोषी ठहराते हुए आरोप लगाया है कि वो उत्तराखंड चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे। अरविंद केजरीवाल को डूबती दिल्ली की चिंता नहीं है इसीलिए उनकी नजर उत्तराखंड के चुनाव पर है क्योंकि उनके राजनैतिक इतिहास पर नजर डालें तो उन्होंने किसी भी कार्य को पूरा नहीं किया है और एक बार फिर दिल्ली को अधर में छोड़ कर भाग जाने की फिराक में है।विगत दिनों मिंटो ब्रिज अंडरपास में हुई मौत से न तो केजरीवाल सरकार ने सबक सीखा और नहीं दिल्ली की इस विकट समस्या के समाधान का कोई रास्ता निकाला है। तिवारी ने कहा कि मैं अपने पूर्व स्टैंड पर कायम हूं दिल्ली में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तुरंत सर्वदलीय और संबंधित सर्वविभागीय बैठक बुलाए।


Source: Dainik Bhaskar August 21, 2020 00:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */