Hindi NewsLocalChandigarhEmployees On Strike At Chandigarh GMCH 32 Hospital Pulled Out Of Campus, Employees Will Start Hunger Strike TodayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबोनस की मांग: चंडीगढ़ GMCH-32 अस्पताल में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला, भूख हड़ताल की नोटिस पर प्रशासन झुकासेक्टर-32 के कर्मचारियों के भूख हड़ताल की नोटिस पर अस्पताल प्रशासन झुका, शाम को कर सकता है कुछ ऐलान।कर्मचारियों की ओर से पिछले 7 दिनों से बाेनस की मांग को लेकर हड़ताल की गई है, अस्पताल में लगा गंदगी का अंबारअस्पताल प्रशासन ने कहा आज शाम को घोषणा हो सकती हैशहर के GMCH-32 अस्पताल में गुरुवार से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल करने की चेतावनी देने के बाद अस्पताल प्रशासन झुक गया है। आज कर्मचारियों को कहा गया है कि शाम को उनकी मांग को लेकर कुछ घोषणा हो सकती है। कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन की ओर से आश्वासन देने के बाद भूख हड़ताल को स्थगित किया गया है।हर साल मिलता था बोनसकर्मचारियों की मांग है कि उन्हें अस्पताल प्रशासन की ओर से हर साल दीवाली पर बोनस दिया जाता था लेकिन इस साल नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से अब पुलिस की मदद से हड़ताली कर्मचारियों को अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया गया है। यूनियन लीडरों के अनुसार, अस्पताल प्रशासन की ओर से बार-बार आश्वासन दिए गए थे लेकिन उनके बोनस को लेकर कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा।हड़ताल के कारण फैली गंदगीअस्पताल के सफाई कर्मचारियों की ओर से पिछले 7 दिनों से की जा रही हड़ताल के कारण अस्पताल में गंदगी का अंबार लग गया है। इससे मरीजों और स्टाफ को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। GMCH में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज दूर-दराज से आते हैं, जिनका इलाज किया जाता है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें बोनस नहीं मिल जाता वे अपनी हड़ताल और भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
Source: Dainik Bhaskar November 19, 2020 05:03 UTC