Hindi NewsUtilityICICI Bank Launches 'Cardless EMI' Facility, Will Be Able To Shop From Mobile NumberAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबैंकिंग: ICICI बैंक ने लॉन्च की 'कार्डलेस ईएमआई' सुविधा, मोबाइल नंबर से कर सकेंगे शॉपिंगनई दिल्ली 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकICICI बैंक कार्डलेस ईएमआई सुविधा पेश करने वाला पहला बैंक हैयह सुविधा देने के लिए मर्चेन्ट कॉमर्स प्लेटफॉर्म पाइन लैब्स के साथ करार किया हैICICI बैंक ने आज 'कार्डलेस ईएमआई' नाम से पूरी तरह से डिजिटल मोड सेवा शुरू की है। इस नई सुविधा के तहत तय किए गए ग्राहक बिना कार्ड के ही अपने मोबाइल और पैन नंबर का उपयोग करके गैजेट और घरेलू उपकरण खरीदकर उसका भुगतान कर सकेंगे।#JustIn: ICICI Bank today announced the launch of ‘ICICI Bank Cardless EMI’ - a fully digital mode of payment which will enable lakhs of pre-approved customers to buy high-value items from retail stores with their mobile phone and PAN. More here: https://t.co/3HHnwrNKfT pic.twitter.com/496gb7jUmw — ICICI Bank (@ICICIBank) November 19, 2020क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और माय जियो स्टोर्स से किया करारICICI बैंक ने कहा कि ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पैन और ओटीपी को रिटेल आउटलेट्स पर PoS मशीन पर इनपुट करके पेमेंट को 'नो-कॉस्ट EMI' में बदल सकते हैं। बैंक ने क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, माय जियो स्टोर्स और संगीता मोबाइल्स जैसे प्रमुख खुदरा विक्रेताओं के देशभर के आउटलेट्स में यह सुविधा देने के लिए एक प्रमुख मर्चेन्ट कॉमर्स प्लेटफॉर्म पाइन लैब्स के साथ करार किया है।किसे मिलेगी ये सुविधा? अगर आप भी ICICI बैंक ग्राहक हैं और ये पता करना चाहते हैं कि आपको भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा या नहीं तो इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 'CF' लिखकर '5676766' पर एसएमएस भेजना होगा। इसके अलावा आप बैंक के ऐप से भी ऑफर चेक कर सकते हैं।कैसे ले सकते हैं सुविधा का लाभ? अगर बैंक द्वारा आपको इसका फायदा दिया जा रहा है और आप इस सुविधा का लाभ लेकर खरीदी करना चाहते है तो इसके लिए आपको तय स्टोर पर जाकर सामान चुनना होगा। इसके बाद PoS टर्मिनल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर या पैन नंबर दर्ज करके OTP प्राप्त करना होगा। PoS टर्मिनल पर OTP दर्ज करने के बाद आपका पेमेंट हो जाएगा।ICICI बैंक के प्री अप्रूव्ड ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं
Source: Dainik Bhaskar November 19, 2020 07:40 UTC